- May 20, 2026
भाजपा का दो दिवसीस प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 12 विषयो पर विषय वक्ताओं ने दिया अपना संबोधन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश भर में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है प्रशिक्षण वर्ग के तहत भाजपा दुर्ग जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में सचिता लान सोमनी टोल प्लाजा के पास संपन्न हुआ आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में द्वितीय दिवस 6 सत्र में संपादित हुआ जिसमें विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपना संबोधन प्रस्तुत किया द्वितीय दिवस के सप्तम सत्र जिसमें मुख्य वक्ता यशवंत जैन भाजपा प्रदेश महामंत्री जिन्होंने कार्य पद्धति समझना अपनाना और व्यवहार में लाना विषय पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया इस सत्र की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेल चंदन ने की, आठवां सत्र सुनील पिल्लई जिन्होंने बुथ प्रबंधन, मन की बात,आईटी के विषय पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया सत्र की अध्यक्षता कांतिलाल बोथरा छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष, नवम सत्र तेज पाल शर्मा जिन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग नई तकनीक, एआई ,प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के सकारात्मक परसेप्शन निर्माण पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया सत्र के अध्यक्षता आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर ने की, मीडिया प्रबंधन के विषय पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने अपना संबोधन प्रस्तुत किया सत्र के अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी ने की, दशम सत्र शताब्दी पांडेय भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जिन्होंने विचार परिवार पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया सत्र की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी ने की, एकादश सत्र डॉ अवधेश जैन प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग जिन्होंने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार ने की, द्वादश एवं समापन सत्र केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजना और क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की समापन सत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश संयोजक अवधेश जैन उपस्थित रहे|
प्रत्येक सत्र के पश्चात विषय वक्ताओं को श्री राम चरित्र मानस भेंट स्वरूप प्रदान की |
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजना और क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर अपना संबोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि
भारतीय जनता पार्टी की सरकारें “अंत्योदय” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा विभिन्न राज्यों की भाजपा सरकारों ने गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की हैं।
श्री यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मुफ्त राशन योजना, जनधन योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इन योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देना है।
गजेंद्र यादव ने इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु के रूप में कार्य करते हैं। संगठन का दायित्व है कि वह योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाए, पात्र हितग्राहियों की सहायता करे, जनसमस्याओं को शासन तक पहुंचाए तथा लाभार्थियों से सतत संपर्क बनाए रखे।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी, क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा जनसंपर्क की कार्यपद्धति से प्रशिक्षित करना है, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और सुशासन के भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा सके।
भाजपा प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान के प्रदेश संयोजक अवधेश जैन ने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान के विषय पर अपना संबोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सैद्धांतिक अधिष्ठान राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक राष्ट्रचेतना, अंत्योदय, एकात्म मानववाद एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। पार्टी का मूल उद्देश्य केवल राजनीतिक सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के माध्यम से भारत को विश्वगुरु बनाना है।
श्री जैन ने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित “एकात्म मानववाद” भाजपा की विचारधारा का प्रमुख आधार है, जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समन्वित विकास की बात करता है। वहीं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचार एवं “राष्ट्र प्रथम” की भावना संगठन की कार्यशैली को दिशा प्रदान करते हैं।
अवधेश जैन ने आगे कहा कि भाजपा का सैद्धांतिक अधिष्ठान “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर समावेशी विकास की अवधारणा को मजबूत करता है। पार्टी सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और संगठनात्मक अनुशासन को अपनी कार्यप्रणाली का आधार मानती है।प्रशिक्षण वर्ग में इस विषय का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं संगठनात्मक मूल्यों से परिचित कराना है, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता वैचारिक रूप से सशक्त होकर राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सके।
आयोजित प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया
आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला महामंत्री एवं टोली संयोजक दिलीप साहू, विनोद अरोरा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं टोली सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष एवं टोली सदस्य शिवेंद्र परिहार, वरिष्ठ नेता एवं टोली सदस्य राजेंद्र पाध्ये, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं टोली सदस्य तेखन सिन्हा जिला प्रशिक्षण वर्ग नियंत्रक संतोष सोनी सहित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे|




