• May 20, 2026

बार-बार पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ाकर केंद्र की भाजपा सरकार देश की जनता पर महंगाई के बोझ बढ़ा रही है : धीरज बाकलीवाल

बार-बार पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ाकर केंद्र की भाजपा सरकार देश की जनता पर महंगाई के बोझ बढ़ा रही है : धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार काबिज है तब से देश और देशवासी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं इसका सीधा उदाहरण महंगाई बेरोजगारी मायूस किसान हैं। जैसे ही पांच राज्यों का चुनाव खत्म हुए केंद्र की भाजपा सरकार ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिए दो राज्यों में भाजपा की सरकार बनी जनता से लूट की शुरुआत हो गई । पिछले 5 दिन में दूसरी बार पेट्रोल डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी गई 5 दिन पहले ₹3 और अब 90 पैसे बढ़ोतरी की गई कुल मार्च से अब तक 6 रुपए बड़ा कर डीजल में 4 रुपए बढ़ाकर देश क्विंट पर महंगाई का बोझ बड़ा दिया , डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टिंग महंगी हुई तो खाने पीने की वस्तुएं आम जन की जरूरत की वस्तुये और महंगी हो गई , निश्चित ही पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से रसोई के वस्तुओं की कीमत में बढ़ोतरी लाजमी है इसका खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है महंगाई से जनता कितनी त्रस्त है इससे भाजपा सरकार को कोई सरोकार नहीं असमंजस और अराजकता के बने माहौल और आम जनों को हो रही शारीरिक मानसिक और आर्थिक प्रताड़नाओं के इस भयानक दौर के लिए दोषी केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव सरकार अपनी नाकामी और वैकल्पिक व्यवस्था करने में अक्षम है जिसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है हमारा देश कृषि प्रधान देश है लेकिन महंगाई ने किसानों के भी कमर तोड़ दिए हैं किसान खाद न मिलने के कारण बहुत परेशान है और केंद्र की मोदी सरकार मौन है ये वही सरकार है जो 2014 में जब पेट्रोल का दाम ₹60 और रसोई गैस दाम 400 रु था । तब इन्होंने कहा था कि हम सत्ता में आए तो पेट्रोल डीजल के दाम कम कर देंगे, काम तो नहीं किया लेकिन पेट्रोल के दाम 2 गुना और रसोई गैस के दाम चार गुना जरूर कर दिए । प्रदेश की विष्णुदेव सरकार 24% वेट और 2 रु लीटर जो टैक्स ले रही है उसे कम किया जाए । अगर ट्रिपल इंजन सरकार जनता को राहत नहीं देती है तोदेश की जनता आने वाले समय में इनको करारा जवाब देगी ।

 


Related News

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शहर के व्यस्त मार्गों का किया जमीनी मुआयना, शहर के सौन्दर्यीकरण और ट्रैफिक दबाव कम करने अधिकारियों को दिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शहर के व्यस्त मार्गों का किया जमीनी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश सरकार शहरों में आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था विकसित…
बारिश पूर्व तैयारियों का निरीक्षण, कसारीडीह नाला सफाई कार्य का लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने लिया जायजा

बारिश पूर्व तैयारियों का निरीक्षण, कसारीडीह नाला सफाई कार्य का लोक कर्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। आगामी बारिश के मद्देनजर नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा शहर में जलभराव…
दुर्ग में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, नगर निगम घेराव के बाद भी नहीं जागा प्रशासन : अरुण वोरा

दुर्ग में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, नगर निगम घेराव के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : दुर्ग शहर के कातुलबोड़ एवं हरिनगर वार्ड में भीषण गर्मी के…