• May 21, 2026

मोटरसाइकिल से निकले अरुण वोरा, पानी के लिए मचा महाहाहाकार, तपती दोपहरी में बघेरा पहुंचे

मोटरसाइकिल से निकले अरुण वोरा, पानी के लिए मचा महाहाहाकार, तपती दोपहरी में बघेरा पहुंचे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही पेयजल समस्या के बीच आज तपती दोपहरी में पार्षदों के साथ पूर्व विधायक अरुण वोरा बघेरा क्षेत्र पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने पेयजल संकट, अनियमित जल आपूर्ति और क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि वर्ष 2022 के बाद से पंप हाउस की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि मंगलवार से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे क्षेत्र के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी नहीं मिलने से लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

अरुण वोरा ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है और संबंधित विभाग को इस ओर तत्काल ध्यान देते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…