• May 22, 2026

डायल-112 सेवा एवं कंट्रोल रूम कार्यालय का हुआ शुभारंभ, आम नागरिकों को मिलेगा त्वरित पुलिस सहयोग

डायल-112 सेवा एवं कंट्रोल रूम कार्यालय का हुआ शुभारंभ, आम नागरिकों को मिलेगा त्वरित पुलिस सहयोग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस कंट्रोल रूम बेमेतरा परिसर में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू एवं माननीय साजा विधायक श्री ईश्वर साहू द्वारा पूजा-अर्चना एवं रिबन काटकर डायल-112 सेवा एवं कंट्रोल रूम कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा श्री विजय सिन्हा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जया दिवाकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय साहू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

*इस अवसर पर* वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधि श्री मुलचंद शर्मा, श्री हर्षवर्धन तिवारी, श्री गौरव साहू, श्री लक्की साहू एवं श्री महेश साहू, प्रेस मीडिया बंधुगण सहित अन्य अतिथिगण भी मौजूद रहे।

*कार्यक्रम के दौरान* डायल-112 एवं ईआरवी कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में संयमित व्यवहार, प्रभावी संवाद शैली, टीमवर्क, आधुनिक तकनीकी उपकरणों के बेहतर उपयोग, वायरलेस समन्वय, रिस्पांस टाइम कम करने तथा कानून-व्यवस्था संबंधी परिस्थितियों में त्वरित निर्णय क्षमता विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

*वहीं वाहन चालकों को* सुरक्षित एवं सतर्क ड्राइविंग, आपातकालीन मार्ग संचालन, वाहन रखरखाव तथा जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निर्वहन के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

*डायल-112 सेवा के* माध्यम से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सभी ईआरवी वाहनों को जीपीएस एवं आधुनिक संचार उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। इससे कंट्रोल रूम किसी भी आपात स्थिति में पीड़ित के निकटतम वाहन को तत्काल मौके पर रवाना कर सकेगा।

*बेमेतरा पुलिस ने* जिलेवासियों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी अथवा किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच 112 नंबर डायल करें। बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है।

*कार्यक्रम में* डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, तथा डायल-112 प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विष्णु सप्रे, सउनि माधव सिंह साहू सहित डायल-112 के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक आधारित त्वरित पुलिसिंग व्यवस्था को सशक्त बनाने एवं आम नागरिकों को सुरक्षित, भरोसेमंद एवं समयबद्ध पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था एवं जनविश्वास दोनों और अधिक मजबूत हो सकें।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण

ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद…
दुर्ग के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के निधन पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने जताया गहरा शोक

दुर्ग के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर के आर्य नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के…
भाजपा राज में जनता परेशान,जनता के मुद्दों को लेकर आयुक्त के पास पहुँचे अरुण वोरा

भाजपा राज में जनता परेशान,जनता के मुद्दों को लेकर आयुक्त के पास…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग से विधायक रहे अरुण वोरा ने आज नगर निगम आयुक्त से…