• May 22, 2026

फर्जी टैक्स वसूली पर लगेगी रोक, निगम ने सहायक राजस्व निरीक्षकों को जारी किए पहचान पत्र

फर्जी टैक्स वसूली पर लगेगी रोक, निगम ने सहायक राजस्व निरीक्षकों को जारी किए पहचान पत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा करदाताओं के हितों की सुरक्षा एवं फर्जी टैक्स वसूली की शिकायतों पर रोक लगाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग में कार्यरत सहायक राजस्व निरीक्षकों को आधिकारिक पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं। निगम प्रशासन की इस पहल से अब करदाता आसानी से निगम के अधिकृत कर्मचारियों की पहचान कर सकेंगे तथा फर्जी व्यक्तियों द्वारा टैक्स वसूली के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा।

इस संबंध में आयोजित समीक्षा
बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा कर संग्रहण कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा नियुक्त अधिकृत कर्मचारी ही टैक्स संग्रहण कार्य करेंगे और सभी कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं।

बैठक में राजस्व अधिकारी आरके बोरकर सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि टैक्स भुगतान करने से पहले संबंधित कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य देखें और सत्यापन के बाद ही राशि जमा करें।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना पहचान पत्र के टैक्स राशि की मांग करता है, तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित वार्ड पार्षद अथवा नगर निगम कार्यालय से सत्यापित करें। यदि मामला फर्जी पाए जाने की पुष्टि होती है तो तत्काल पुलिस को भी सूचना दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सुरक्षा, पारदर्शी कर व्यवस्था और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए आगे भी आवश्यक कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे।

▫️निगम प्रशासन द्वारा करदाताओं से अपील,अधिक से अधिक कर का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें

नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के समस्त करदाताओं से अपील की गई है कि वे करों का भुगतान अधिक से अधिक ऑनलाइन माध्यम से करें। ऑनलाइन भुगतान से समय की बचत होती है, पारदर्शिता बनी रहती है तथा करदाताओं को निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ऑनलाइन कर भुगतान व्यवस्था नागरिक सुविधाओं को सरल और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऑनलाइन कर भुगतान व्यवस्था से नागरिक घर बैठे सुरक्षित रूप से भुगतान कर सकते हैं।
ऑनलाइन भुगतान हेतु लिंक:
https://municipalcorporation.in/
निगम प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर कर जमा कर नगर विकास में सहभागी बनने की अपील की है।


Related News

ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण

ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद…
दुर्ग के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के निधन पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने जताया गहरा शोक

दुर्ग के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर के आर्य नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के…
भाजपा राज में जनता परेशान,जनता के मुद्दों को लेकर आयुक्त के पास पहुँचे अरुण वोरा

भाजपा राज में जनता परेशान,जनता के मुद्दों को लेकर आयुक्त के पास…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग से विधायक रहे अरुण वोरा ने आज नगर निगम आयुक्त से…