• May 22, 2026

दुर्ग के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के निधन पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने जताया गहरा शोक

दुर्ग के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों के निधन पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने जताया गहरा शोक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग शहर के आर्य नगर क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त होने पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव पीड़ित परिवार के निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर पहुंचकर मंत्री श्री यादव ने परिवारजनों से चर्चा की तथा इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है।
मंत्री श्री यादव ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा समाज एवं शासन-प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…