• May 25, 2026

साई मंदिर समिति के धनेंद्र चंदेल अध्यक्ष और धीरेंद्र शर्मा बने सचिव

साई मंदिर समिति के धनेंद्र चंदेल अध्यक्ष और धीरेंद्र शर्मा बने सचिव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। सार्वजनिक श्री साई महोत्सव समिति श्री साई मंदिर सिविल लाइन कसारीडीह दुर्ग के सत्र 2026-30 के चुनाव में अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल और सचिव धीरेंद्र शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। रविवार को मतदान के जरिए हुए चुनाव में श्री चंदेल ने श्रीकांत समर्थ को 28 वोटो से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल को 88 वोट मिले, जबकि श्रीकांत समर्थ ने 60 वोट प्राप्त किया। इसी प्रकार सचिव पद पर धीरेंद्र शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने सुधीर वाघ को 40 मतों से शिकायत दी। नवनिर्वाचित सचिव धीरेंद्र शर्मा ने चुनाव में 95 वोट हासिल किया, वहीं सुधीर वाघ को 55 वोटो से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के 5 और सचिव पद के 3 वोट निरस्त किए गए। चुनाव में कुल 176 मतदाता सदस्यों में से 153 मतदाताओं ने उत्साह साथ हिस्सा लिया और अपना नया अध्यक्ष और नया सचिव चुनने में निर्णायक भूमिका निभाई। । यह चुनावी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश दीक्षित के मार्गदर्शन और सहायक चुनाव अधिकारी संतोष यदु, जयंत खिरोड़कर, नारायण दत्त तिवारी के देखरेख में पूरी की गई। देर शाम परिणामो की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल और सचिव धीरेंद्र शर्मा पैनल के समर्थकों ने जीत पर ढोल बाजा की धुन में नाच गाकर एवं आतिशबाजी कर जमकर अपनी खुशियां मनाई। इस ऐतिहासिक जीत पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री चंदेल और सचिव श्री शर्मा को बधाईयों का ताता लगा हुआ है। जीत पर उन्हें सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव पांडेय समाजसेवी राकेश शर्मा, दुर्ग प्रेस क्लब अध्यक्ष अरुण मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, पूर्व सभापति राजेश यादव, कांग्रेस नेता अजय शर्मा, मनोहर सोनी, पवन बढजातिया, अल्ताफ अहमद, पार्षद प्रकाश गीते, दीपक साहू, संजय अग्रवाल, कंचन शुक्ला, संजय
डहरवाल, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष राकेश सेन, शीतला मंदिर समिति अध्यक्ष
रोमनाथ साहू, साई मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य विपिन बोहरा, रमेश शर्मा, मुरलीधर
राऊत, रामेंद्र बंजारी, डॉ. सुधीर हिशिकर, संतोष खिरोड़कर, प्रकाश शिवणकर, गणेश निर्मलकर, अजय सुरपाम, डॉ. एमके साहू, प्रभाकर राव पाटने, ईश्वर अग्रवाल, अतुल
मढरिया, नारायण साहू, राजू साहू, अरविंद लोखंडे के अलावा अन्य सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा बधाई दी गई है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…