• May 25, 2026

दुर्ग के श्रमिक परेशान,: 24% पीएफ कटौती, ओवरटाइम और वेतन कटौती

दुर्ग के श्रमिक परेशान,: 24% पीएफ कटौती, ओवरटाइम और वेतन कटौती

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग :
रसमड़ा स्थित टॉपवर्थ कंपनी में कार्यरत लगभग 250–300 श्रमिक परिवार इन दिनों गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके वेतन से 24% पीएफ कटौती की जा रही है, लगातार अत्यधिक ओवरटाइम कराया जा रहा है तथा भुगतान में भी कटौती की जा रही है। अपनी इन्हीं मांगों और समस्याओं को लेकर श्रमिक पिछले 11 दिनों से आंदोलनरत हैं।श्रमिकों के समर्थन में दुर्ग शहर से विधायक रहे प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा रैली में शामिल हुए और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में मौजूद श्रमिकों ने उन्हें अपनी पीड़ा और परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक संकट से अवगत कराया।

इस दौरान अरुण वोरा ने कहा कि कर्मचारियों की आंखों में अपने परिवार और रोजगार को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जो श्रमिक दिन-रात मेहनत कर उद्योग को आगे बढ़ाते हैं, यदि वही अपने अधिकारों और वेतन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हों, तो यह बेहद गंभीर विषय है।प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि कर्मचारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच कर तत्काल समाधान निकाला जाए।

अरुण वोरा ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर जिला कलेक्टर से भी चर्चा की है और श्रमिकों को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों के इस संघर्ष में वे सदैव श्रमिक भाइयों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।


Related News

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…
आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…