• May 25, 2026

संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू हो, पदविहारी संतों की सुरक्षा हेतु प्रशासन अधिसूचना जारी करें

संत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू हो, पदविहारी संतों की सुरक्षा हेतु प्रशासन अधिसूचना जारी करें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग भिलाई के समस्त. जैन आमनाओं के प्रतिनिधियों और महिलाओं सहित पूर्ण अनुशासन के साथ युवक और समाज के पदाधिकारी, महिलाओं हज़ारों की संख्या में हिंदी भवन में एकत्रित होकर
सामूहिक पैदल चलते हुए मौन रैली निकाली। जैन साधु संतों और साध्वीगणों के पैदल विहार यात्रा के दौरान संपूर्ण राष्ट्र और संपूर्ण प्रदेशों में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा उनके विहार यात्रा के दौरान सुरक्षा बल, पुलिस बल के साथ पीसीआर की व्यवस्था करने के साथ पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय . समस्त प्रदेशों के राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी हो। इस संबंध में आज हजारों जैन समाज के भक्तों ने दुर्ग जिलाधीश कार्यालय में दुर्ग महापौर अलका बाघमार जी एवं धीरज बाकलीवाल पूर्व महापौर ने एसडीएम को जानकारी देते हुए भिलाई दुर्ग के सकल जैन समाज के प्रमुख लोगों ने जिला अध्यक्ष कार्यालय में एसडीएम को. समस्त जैन मंदिर के प्रतिनिधियों द्वारा अलग-अलग अपने-अपने मंदिरों समिति सदस्यों के साथ ज्ञापन दिए जिसमें दुर्ग समस्त श्वेतांबर दिगंबर जैन आमनाओं के मंदिर के प्रतिनिधि सहित श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 6, जैन मिलन, जैन ट्रस्ट, दुर्ग बड़ा जैन मंदिर, श्वेतांबर श्री संघ, जैन युवा संघ, सकल जैन समाज भिलाई, जैन मिलन, ओसवाल जैन मंदिर दुर्ग, दादाबाड़ी दुर्ग, पद्मनाभपुर जैन मंदिर स्टेशन रोड जैन मंदिर, वैशाली नगर जैन मंदिर, रूआबांधा जैन मंदिर, नेहरू नगर दिगंबर जैन मंदिर और शीतल नाथ दिगंबर जैन मंदिर के साथ श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ और दुर्ग भिलाई के समस्त आमनाओं के प्रतिनिधियों ने भगवान महावीर स्वामी की जयकारा के साथ जिलाधीश कार्यालय में ज्ञापन दिया । इस अवसर पर पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर महाराज जी, आचार्य श्री सुनील सागर महाराज, मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज, मुनि श्री सुधा सागर महाराज, मुनि श्री आगम सागर महाराज, मुनि श्री सुयश सागर महाराज, मुनि श्री प्रणेय सागर महाराज जी, . परम पूज्य क्रांतिकारी
राष्ट्रसंतआचार्य संजय मुनि की परम पूज्य आर्यिका श्री विज्ञानमति माताजी, आर्यिका श्री शैलमति माताजी, आर्यिका श्री रजतमति माताजी आदि साधु संतों ने अपनी संवेदना देवलोक गमन माता जी के प्रति जाहिर करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के साथ समाज की ओर से साधु संतों के प्रति चिंता व्यक्त किया और उनकी पैदल बिहार यात्रा के अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा प्रदान हो इसके लिए ज्ञापन सोपा गया और केंद्र सरकार से मांग किया गया की त्वरित इस पर कार्रवाई करते हुए संपूर्ण राष्ट्र में साधु संतों के बिहार यात्रा के अवसर पर पूर्ण सुरक्षा बल फोटो कॉल पुलिस के साथ सदैव उपलब्ध रहना चाहिए।

विगत दिनों रीवा में पैदल विहार करते हुए परम पूज्य 105 श्रुतमति माताजी और आर्यिका श्री उपशममति माता जी के पैदल बिहार यात्रा के अवसर पर अज्ञात चालक द्वारा दुर्घटना ग्रसित करते हुए एक्सीडेंट कर दिए थे, जिसमें दो माता जी का देवलोक गमन हो गया उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए आज जैन समाज ने मौन रैली आक्रोश भरे माहौल में जिलाधीश कार्यालय दुर्ग में ज्ञापन सौंपा।

क्रांतिकारी राष्ट्र संत आचार्य श्री संजय मुनि जी के द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार को अपना कल विरोध दर्ज करते हुए साधु संतों के प्रति देश में पूर्ण सुरक्षा प्रदान हो इसके लिए उनके द्वारा लिखित ज्ञापन सहित जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सोपा गया। साधु संतों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए वर्चुअल मीटिंग में केंद्र सरकार के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से भी राज्यसभा सदस्य नवीन जी जैन और समाज के प्रमुखों ने चिंता व्यक्त करते हुए चर्चा किए थे। दुर्ग में हजारों भक्तों ने साधु संतों की सुरक्षा के लिए उनके बिहार यात्रा पर सुरक्षा प्रदान हो अपने हाथों में
साधु संतों की सुरक्षा के लिए संदेश और बैनर फ्लेक्स में संदेश देते हुए जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। जहां जिसमें दुर्ग महापौर अलका बाघमार जी, धीरज बाकलीवाल के साथ जैन समाज प्रमुखों ने अपने समिति सदस्यों सहित महिलाओं के साथ ज्ञापन जिलाधीश कार्यालय में एसडीएम महोदय को संपूर्ण जानकारी देते हुए दिया गया महापौर दुर्ग अलका बाघमार जी और पूर्व महापौर धीरज जैन समाज का मनोबल बढ़ाते हुए साधु संतों के प्रति चिंता व्यक्त की।  ज्ञापन देने वालों में संदीप जैन, कांतिलाल बोथरा मनीष जैन ऋषभ जैन, प्रशांत जैन, क्षितिज जैन, अनेकांत जैन, मनीत जैन, निर्मल जैन नरेंद्र जैन गौरव जैन, मुकेश जैन, मनीष जैन, प्रदीप जैन बाकलीवाल, रमेश बाकलीवाल, नवीन जैन, संजय चतुर विनोद जैन सोमेश जैन आरके जैन, अनिल जैन, अशोक धीरज बाकलीवाल, स्टील सिटी चेंबर ऑफ कॉमर्स भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सुनील जैन, अरविंद जैन, संजय बोहरा, कजोड़ मल जैन, राजीव जैनको, राजेश जैन, चिरंजीव जैन, जितेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, राजकुमार जैन संजय चतुर वरुण जैन संजीव जैन निर्मल जैन, अतुल जैन महेश जैन आदि ने सैकड़ो महिलाओं के साथ और दुर्ग भिलाई जैन समाज की महिला मंडल समिति अपने एसडीएम को ज्ञापन सौपा भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म संदेश और जी और जीने दो का संदेश भी जयकारा के साथ भक्तों ने लगाया।

 


Related News

धुमका नगर पंचायत चुनाव: भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व विधायक ललित चन्द्राकर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

धुमका नगर पंचायत चुनाव: भाजपा ने कसी कमर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। राजनांदगांव धुमका नगर पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक…
निस्तारी तालाब ठेठवार डबरी चढ़ा अवैध, कब्जा की भेंट,बिचौलिए के हौसले बुलंद

निस्तारी तालाब ठेठवार डबरी चढ़ा अवैध, कब्जा की भेंट,बिचौलिए के हौसले बुलंद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। समीपस्थ ग्राम नगपुरा में नगपुरा-बोरई मार्ग पर स्थित निस्तारी तालाब ठेठवार डबरी का…
कांग्रेसियों के जगद्गुरु सिर्फ गांधी परिवार, इसलिए कभी भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताते हैं तो कभी संतों का अपमान करते हैं : नितेश साहू

कांग्रेसियों के जगद्गुरु सिर्फ गांधी परिवार, इसलिए कभी भगवान श्रीराम को काल्पनिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने कांग्रेस नेता चरणदास महंत द्वारा पूज्य जगद्गुरु…