• May 25, 2026

जलदूत ऐप से कुओं के जलस्तर का होगा प्री-मानसून सर्वे, 15 जून तक जिले के सभी गांवों में चलेगा विशेष अभियान

जलदूत ऐप से कुओं के जलस्तर का होगा प्री-मानसून सर्वे, 15 जून तक जिले के सभी गांवों में चलेगा विशेष अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर की वास्तविक स्थिति का आंकलन करने एवं जल संरक्षण गतिविधियों की प्रभावशीलता का अध्ययन करने के उद्देश्य से जिले में 25 मई से 15 जून 2026 तक विशेष प्री-मानसून भूजल सर्वे अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी गांवों में उपलब्ध कुओं का सर्वे “जलदूत ऐप” के माध्यम से किया जाएगा तथा जलस्तर संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। यह अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। सर्वे कार्य में मनरेगा अंतर्गत कार्यरत तकनीकी सहायक एवं रोजगार सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्हें गांवों में उपलब्ध कुओं का निरीक्षण कर जलस्तर की माप लेकर उसकी जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।

*प्रत्येक गांव में 2 से 3 कुओं का किया जाएगा सर्वे*
निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक गांव में उपलब्ध कुओं में से कम से कम 2 से 3 कुओं का चयन कर उनका प्री-मानसून सर्वे किया जाएगा। चयनित कुओं में उपलब्ध जल की वर्तमान स्थिति, जल की गहराई एवं जलस्तर से संबंधित आंकड़ों को जलदूत ऐप में दर्ज किया जाएगा।

*भूजल संरक्षण एवं जल प्रबंधन में मिलेगी मदद*
इस सर्वे अभियान के माध्यम से जिले में भूजल स्तर का वैज्ञानिक आंकलन संभव हो सकेगा। वर्षा पूर्व एकत्रित आंकड़ों की तुलना मानसून उपरांत प्राप्त आंकड़ों से कर जल संरक्षण कार्यों, भूजल पुनर्भरण तथा जल उपलब्धता की वास्तविक स्थिति का विश्लेषण किया जा सकेगा। इससे भविष्य में जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन से संबंधित योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से तैयार करने में सहायता मिलेगी।

*ऑनलाइन रिकॉर्ड से तैयार होगा सटीक डाटा बेस*
जलदूत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी का ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे प्रत्येक गांव में भूजल स्तर की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी। यह डाटा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति का पूर्व आंकलन करने तथा जल संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने में उपयोगी सिद्ध होगा।
इस जलदूत ऐप का उपयोग तभी सार्थक होगा जब लगातार सभी गांव के सर्वे 12 महीने किया जाए जिससे वाटर लेवल की पूरी जानकारी मिल सके कि कब पानी की कमी है,कब पर्याप्त है, कब पानी का लेवल डाउन हो रहा है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…