- May 25, 2026
आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला 15 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, लगातार पेट्रोलिंग और अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
*इसी क्रम में 21 मई 2026 को* थाना परपोडी, नांदघाट, बेरला, नवागढ, एवं चौकी मारो, खंडसरा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 15 प्रकरण में 15 आरोपी 01. बिरेन्द्र निषाद उम्र 23 वर्ष, निवासी परपोडी थाना परपोडी, 02. जमीर खान उम्र 24 वर्ष, निवासी परपोडी थाना परपोडी, 03. अशोक पाण्डे निवासी मोहलाईन चौकी मारो, 04. बिरेन्द्र सिंह उम्र 34 वर्ष, निवासी मंदकुदीप थाना सरगांव जिला मुंगेली, 05. प्रेम सिंह चौहान उम्र 32 वर्ष, निवासी परसदा, चौकी मारो, 06. जलेश्वर कुर्मी उम्र 20 वर्ष, निवासी परसदा, चौकी मारो, 07. गणेश राम साहू उम्र 48 वर्ष, निवासी परसदा, चौकी मारो, 08. इंदल पारधी उम्र 35 वर्ष, निवासी घटियाखुर्द, नंदनी दुर्ग, 09. बसंत कोशले उम्र 40 वर्ष, निवासी माता पारा नवागढ, थाना नवागढ, 10. दरोगा बंजारे उम्र 26 वर्ष, निवासी छेरकापुर थाना नवागढ, 11. मनी कोशले उम्र 28 वर्ष, निवासी गर्रा, थाना बेमेतरा, 12. तुषार गोस्वामी उम्र 28 वर्ष, निवासी किरता, थाना नांदघाट, 13. जीवन टंडन उम्र 40 वर्ष, निवासी टेमरी, थाना नांदघाट, 14. अभय पात्रे उम्र 19 वर्ष, निवासी टेमरी, थाना नांदघाट, 15. गोलू पारधी उम्र 25 वर्ष, निवासी घटिया खुर्द थाना नंदिनी जिला दुर्ग के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रशासन मुस्तादी से अपने काम में लगी हुई है नशाखोरी, जमाखोरी,पर रोक की जा रही है, एक ओर सरकार शराबियों के लिए लगातार मंदिर से ज्यादा मदिरालयो में मेहरबान है, अब मदीरालय खुलेंगे तो लोग पियेंगे ही पर कहा , इसी प्रश्न से पुलिस विभागों को कम संख्या के बाद भी लगातार इसी ओर ध्यान देना होता है, इसलिए उनके पीने की जगह की व्यवस्था भी शासन की ही जवाबदारी होनी चाहिए जिससे व्यवस्था न बिगड़े, अनुशासन बना रहे, आम लोगों को भी परेशानी कभी नहीं हो। सुधार ही समस्या का हाल है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




