- May 25, 2026
अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं,।60 आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश, कई मामलों का मौके पर समाधान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर श्री गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें लेकर पहुंचे। अपर कलेक्टर श्री जगत ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों के संबंध में अपर कलेक्टर श्री जगत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से तत्काल निर्देशित किया तथा आवश्यक मामलों में अधिकारियों को मौके पर उपस्थित होकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने कहा। कई प्रकरणों में आवेदकों की समस्याओं का समाधान जनदर्शन स्थल पर ही कर दिया गया, जिससे आमजन ने प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया।
आज आयोजित जनदर्शन में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राजस्व प्रकरणों, आधारभूत सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे। तात्कालिक महत्व के आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य प्रकरणों को टीएल पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनदर्शन में निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चालित ट्रायसायकल प्रदाय, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने, राशन कार्ड सुधार, पेयजल समस्या, विद्युत आपूर्ति, राजस्व सीमांकन एवं भूमि संबंधी विवादों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ दिलाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी।
अपर कलेक्टर श्री जगत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी पात्र हितग्राही को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त हो सके।
[5/25, 20:01] Yogesh Tiwary Bemetara Home: जिला प्रशासन सजग और सतर्क है परंतु पिछले 6 महीना से लोगों ने जिन समस्याओं को लेकर आवेदन किया उसमें मूलभूत समस्या वही की वही है, क्या कभी जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत और नगर पंचायत को इन समस्याओं से निपटने के लिए सरपंच और जनपद सदस्यों को मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीण स्तर पर कोई सुनवाई की व्यवस्था की है या नहीं ,ग्राम पंचायत केवल अपने काम से पल्ला झाड़ रहे हैं जिस वजह से जन समस्याओं को लेकर ग्रामीणों को जिला प्रशासन के पास पहुंचना पड़ रहा है,ग्राम सभा 3 महीने में एक बार लगना जिसमें भी ग्राम सभा के लिए पर्याप्त लोगों की उपस्थिति नहीं होती यह दर्शाता है कि ग्राम पंचायत अपना काम सुचारू रूप से करने में असमर्थ है, ग्रामसभा को बुलाना औपचारिकता न साबित हो , इसलिए समस्याओं को जड़ों से निराकरण करना आवश्यक है,पेड़ों की जड़ों में पानी देने से फल लगते है, इसलिए ग्राम सभा को सुदृढ़ करने के लिए कभी कोई उपाय किए गए, ऐसी कौन सी बात है जो सिस्टम में काम न होने से बार बार एक ही समस्या के लिए अब तक और आगे भी लाइनें लगती रहेगी।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,




