• May 27, 2026

महापौर अलका बाघमार ने की वार्ड विकास कार्यों की समीक्षा, सार्वजनिक एवं अवैध नल कनेक्शनों के सर्वे और बेवजह पानी बहाव रोकने महापौर ने दिए निर्देश

महापौर अलका बाघमार ने की वार्ड विकास कार्यों की समीक्षा, सार्वजनिक एवं अवैध नल कनेक्शनों के सर्वे और बेवजह पानी बहाव रोकने महापौर ने दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक के पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड 21 से 30 वार्डवार विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा जनसमस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में सड़क निर्माण, पाइप लाइन विस्तार, पाइप लाइन लीकेज, नाली एवं पुलिया निर्माण/मरम्मत,पोल, विद्युत व्यवस्था, सुलभ शौचालयों की मरम्मत सहित विभिन्न जनसमस्याओं पर एक-एक कर समीक्षा की गई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को महापौर और आयुक्त के समक्ष रखते हुए त्वरित निराकरण की मांग की।

महापौर अलका बाघमार ने बैठक में कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि बेवजह बह रहे सार्वजनिक एवं अवैध रूप से नल कनेक्शनों का सर्वे कराया जाए तथा अनुपयोगी सार्वजनिक नलों को बंद कराने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग सभी घरों में व्यक्तिगत नल कनेक्शन उपलब्ध हैं, ऐसे में सार्वजनिक नलों से पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि निगम द्वारा पाइप लाइन सुधार एवं जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने लगातार कार्य किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगा है। महापौर ने कहा कि स्टेशन रोड दीपक नगर सड़क सीमा क्षेत्र अंतर्गत नाली के ऊपर बने अवैध रूप से अतिक्रमण को कार्रवाही कर हटवाने की बात कही,

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्डों से प्राप्त समस्याओं एवं मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,पार्षद मनीषा सोनी,मनोज सोनी,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,प्रकाश चंद थवानी,मो.सलीम सिद्दीकी,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू,दुर्गेश गुप्ता,विनोद मांझी,पंकज साहू, अर्पणा मिश्रा सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…