• May 27, 2026

दुर्ग जिला कांग्रेस ने मनाई आधुनिक भारत के निर्माता पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

दुर्ग जिला कांग्रेस ने मनाई आधुनिक भारत के निर्माता पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति में राजीव भवन दुर्ग में देश के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई और उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेसियों ने नमन किया ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे देश की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा और उन्होंने १९४७ में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर १९६४ तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र – के वास्तुकार माने जाते हैं। कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं। उनके आदर्शो को और उनके देश की आजादी में योगदान को आज भी स्मरण किया जाता है ।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, अलताफ अहमद, देवीश्री साहू, प्रवक्ता नासिर खोखर,राहुल शर्मा,देव सिन्हा, अशोक मेहरा,सुमित घोष,अब्दुल वाहिद चौहान,ज्ञानू बागडे,दुष्यंत देवांगन,बृजलाल पटेल,आयुष शर्मा, रामरतन जलतारे,अजय मिश्रा,प्रीतम देशमुख,रत्ना नारमदेव,एनी पीटर,ईश्वर साहू,सुनीता देवांगन,रवि कोसरिया,रानी देवांगन,कन्या ढीमर,अली असगर,ईश्वर साहू,वेंकट सांई शास्त्री राव,बृजेन्द्र भारद्वाज, सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

 


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…