• May 28, 2026

ग्राम पुरई में ‘सुशासन तिहार’ के तहत गोद भराई रस्म का आयोजन,  विधायक ललित चन्द्राकर ने गर्भवती महिलाओं को प्रदान की सुपोषण टोकरी

ग्राम पुरई में ‘सुशासन तिहार’ के तहत गोद भराई रस्म का आयोजन,  विधायक ललित चन्द्राकर ने गर्भवती महिलाओं को प्रदान की सुपोषण टोकरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “सुशासन तिहार-2026” के अंतर्गत आज ग्राम पुरई में आयोजित समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) माननीय ललित चन्द्राकर जी ने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री चन्द्राकर ने कहा, _”माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार में मातृ शक्ति के सम्मान और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गोद भराई रस्म हमारी भारतीय संस्कृति की अनुपम परंपरा है, जो गर्भवती माता और आने वाले शिशु के स्वास्थ्य की कामना करती है।_

_सुपोषण टोकरी के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गर्भावस्था के दौरान हमारी माताओं-बहनों को आवश्यक पोषण मिले। एक स्वस्थ माँ ही स्वस्थ शिशु को जन्म देती है और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा। यही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सुपोषित भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में हमारा कदम है।”_

*सुपोषण टोकरी में क्या-क्या रहा शामिल*
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदान की गई सुपोषण टोकरी में पौष्टिक आहार जैसे भुना चना, मूंगफली, गुड़, सोयाबड़ी, दालें, सूखे मेवे, हरि सब्जी,तथा आयरन-फोलिक एसिड की दवाइयां शामिल थीं। विधायक जी ने सभी गर्भवती महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने की अपील भी की।

*गोद भराई रस्म से खिले चेहरे*
गोद भराई की रस्म के दौरान पारंपरिक रूप से महिलाओं की गोद भरकर उन्हें तिलक लगाकर नारियल, चुनरी एवं पोषण सामग्री भेंट की गई। सुपोषण टोकरी पाकर गर्भवती महिलाओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं विधायक श्री ललित चन्द्राकर जी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जिला कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह जी, एसडीएम श्री हरवंश मीरी जी, जनपद पंचायत सीईओ श्री रूपेश पाण्डे जी, उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शीतला ठाकुर जी, महामंत्री श्री चंदू देवांगन जी, श्री प्रवीण यदु जी, जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू जी, जनपद सदस्य श्री अजीत चंद्राकर जी, सरपंच श्री डोमार साहू जी, सोसाइटी अध्यक्ष श्री फलेंद्र सिंह राजपूत जी, श्री फत्ते लाल वर्मा जी, श्री कमलेश साहू जी, सरपंचगण, श्रीमती पूजा चंद्राकर जी, श्रीमती लक्ष्मी साहू जी, श्री ललित बारले जी, श्री खुमान निषाद जी, श्री जितेन्द्र सोनी जी एवं श्री करण सेन जी बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, स्वास्थ्य विभाग की मितानिनें तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं।


Related News

शिक्षा मंत्री की अभिनव पहल, दुर्ग में आईटी पार्क और स्विमिंग पूल तैयार 31 मई को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

शिक्षा मंत्री की अभिनव पहल, दुर्ग में आईटी पार्क और स्विमिंग पूल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहरवासियों को जल्द ही खेल और तकनीकी संस्था की बड़ी…
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन जैन को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे अरुण वोरा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन जैन को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे अरुण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। श्रद्धेय मोतीलाल वोरा जी के करीबी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन जैन जी…
राजीव भवन में गूंजा महंगाई डायन खाए जात है, भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का व्यंग्यात्मक सांस्कृतिक प्रदर्शन

राजीव भवन में गूंजा महंगाई डायन खाए जात है, भाजपा सरकार के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के…