- May 28, 2026
शिक्षा मंत्री की अभिनव पहल, दुर्ग में आईटी पार्क और स्विमिंग पूल तैयार 31 मई को मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। दुर्ग शहरवासियों को जल्द ही खेल और तकनीकी संस्था की बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं। आगामी 31 मई को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय दुर्ग प्रवास पर रहेंगे, इस दौरान आईटी पार्क और स्विमिंग पुल का लोकार्पण कर चुनाव में दुर्ग की जनता से किये अपने वादों पूरा करेंगे।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आईटी पार्क बनकर तैयार हो चुका है, जिसका लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों से किया जाएगा। यह आईटी पार्क दुर्ग को तकनीक, नवाचार और रोजगार के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। आईटी पार्क दुर्ग के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इसके स्थापित होने से दुर्ग का व्यापार और अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
इसी कड़ी में शहरवासियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल भी तैयार किया गया है, जिसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाएगा। इससे दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा तथा युवाओं को प्रशिक्षण और अभ्यास की आधुनिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
आज शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कलेक्टर अभिजीत सिंह, आईआईटी डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ आईटी पार्क स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिये तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मौके पर उपस्थित इंजिनियरो की टीम ने बताया की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी सुविधाओं एवं आम नागरिकों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दुर्ग शहर को आधुनिक और सुविधायुक्त शहर के रूप में विकसित करने लगातार कार्य कर रही है।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है और दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भी शिक्षा, अधोसंरचना, तकनीक एवं जनसुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।




