• May 31, 2026

बेमेतरा रचेगा सामाजिक समरसता का इतिहास, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, विधायक दीपेश साहू भी सामूहिक विवाह में लेंगे सात फेरे

बेमेतरा रचेगा सामाजिक समरसता का इतिहास, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, विधायक दीपेश साहू भी सामूहिक विवाह में लेंगे सात फेरे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। 31 मई को बेमेतरा जिला सामाजिक समरसता, जनभागीदारी, सादगी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के एक ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित होने वाला सामूहिक विवाह समारोह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का केंद्र बनने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बेमेतरा विधायक दीपेश साहू भी इसी सामूहिक विवाह समारोह में अन्य जोड़ों के साथ सात फेरे लेकर सामाजिक समानता, सादगी और जनसरोकारों का संदेश देंगे। जनप्रतिनिधि के रूप में उनका यह निर्णय प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा आमजन के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना है।

सर्व समाज ने संभाली मेहमाननवाजी की कमान

मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह को जनउत्सव का स्वरूप देने के लिए बेमेतरा के सर्व समाज ने अभूतपूर्व एकजुटता का परिचय दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों ने अपने स्तर पर आगंतुकों एवं अतिथियों के लिए सेवा शिविर और खाद्य सामग्री की व्यवस्था की है।

साहू समाज द्वारा करी लड्डू एवं खिचड़ी, निषाद समाज द्वारा मुर्रा लड्डू, वर्मा समाज द्वारा तीली लड्डू, सतनामी समाज द्वारा हलवा-पूरी, यादव समाज द्वारा चाय, सेन समाज द्वारा चना-मुर्रा, आदिवासी समाज द्वारा पेयजल, चौहान समाज द्वारा शरबत, ब्राह्मण समाज द्वारा पॉपकॉर्न, निर्मलकर एवं धोबी समाज द्वारा पानी पाउच, नेहाल सुपर बाजार द्वारा बेल, सिंधी समाज द्वारा शरबत, देवांगन समाज द्वारा चुस्की, सिन्हा समाज द्वारा कोल्ड ड्रिंक, नामदेव समाज द्वारा शरबत, पंजाबी समाज द्वारा रुवाबजा , माहेश्वरी समाज द्वारा फूड सामग्री एवं जलेबी, प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन द्वारा गन्ना रस, पाटील समाज द्वारा ककड़ी एवं खीरा, गुप्ता समाज द्वारा बिस्किट तथा किसान समिति बेमेतरा द्वारा छाछ एवं लस्सी की व्यवस्था की गई है।
सर्व समाज की यह सहभागिता केवल सेवा नहीं, बल्कि बेमेतरा की सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सामूहिक जिम्मेदारी की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करेगी।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोकपरंपरा की दिखेगी झलक

कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक परंपराओं और अतिथि सत्कार की समृद्ध विरासत का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। भोजन व्यवस्था में स्थानीय एवं पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही भोजन व्यवस्था मे थाली की बयाज पत्तल मे भोजन करेंगे l अतिथियों को लाल भाजी, मुनगा बड़ी भजिया, लौकी-चना दाल, आलू भुजिया, करी-पनीर, पूरी, उड़द बड़ा, खीर, विभिन्न प्रकार के अचार, चटनियां एवं पारंपरिक मिठाइयों सहित छत्तीसगढ़ी स्वाद से भरपूर व्यंजन परोसे जाएंगे।

सीएम साय जमीन में बैठकर नव विवाहित जोड़ों के साथ करेंगे सामूहिक सहभोज

भारतीय संस्कृति की आत्मीय परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नवविवाहित जोड़े, जनप्रतिनिधि, मंत्रीगण एवं अन्य अतिथि भूमि पर बैठकर सामूहिक सहभोज करेंगे। यह दृश्य सामाजिक समानता, आत्मीयता, भाईचारे और लोकसंस्कृति के सम्मान का अनूठा संदेश देगा।

24 जोड़ों के जीवन में नई शुरुआत
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 24 नवयुगल वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे। यह आयोजन केवल विवाह संस्कार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक समरसता, सामूहिक सहभागिता, महिला सम्मान, सादगीपूर्ण जीवनशैली और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी पूरे प्रदेश में प्रसारित करेगा।

व्यापक तैयारियां पूर्ण

जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन एवं भोजन व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

बेमेतरा का यह आयोजन निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और सांस्कृतिक गौरव का एक नया अध्याय लिखेगा, जिसकी चर्चा लंबे समय तक पूरे प्रदेश में होती रहेगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

गया नगर में नई पानी टंकी निर्माण से क्षेत्रवासियों में उत्साह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताने तख्तियां लेकर पहुंचीं महिलाएं

गया नगर में नई पानी टंकी निर्माण से क्षेत्रवासियों में उत्साह, मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सुशासन तिहार के अंतर्गत दुर्ग शहर को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों…
दुर्ग में वोरा निवास पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दुर्ग में वोरा निवास पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद्मनाभपुर, दुर्ग स्थित वोरा निवास पारिवारिक माहौल में पहुँचे,…
दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल को जन्मदिन पर मिला जनता का भरपूर स्नेह, दिनभर बधाईयों का लगा रहा तांता, पूर्व सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल को जन्मदिन पर मिला जनता का भरपूर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व महापौर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल…