• May 31, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला बेमेतरा वासियों को देंगे 105करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला बेमेतरा वासियों को देंगे 105करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर जिला बेमेतरा आयेंगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिला बेमेतरा को 10504.69 लाख रुपए की लागत के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। इनमें 7801.33 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे 13 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं 2703.36 लाख रुपए की लागत से निर्मित 05 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री के कर कमलों से 7801.33 लाख रुपए की लागत से 13 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इनमें इनमें 1594.01 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे, बेरला से कोदवा देवरबीजा, करमु मार्ग, लंबाई 22 किलोमीटर 02 लेन मजबूतीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह 879.98 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे जिले भेड़नी, सल्धा, सिंधोरी मार्ग, 1181.12 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे बहिंगा, तिवरैया, सिमगा का पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, 3162.28 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे सोढ़, रेवे देवरबीजा, अकोला, खाती, सौरी मार्ग, 456.87 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे मुड़पार खुर्द से जमघट पहुंच का भूमि पूजन करेंगे। इसी प्रकार 133 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बेमेतरा में बाल संप्रेषण गृह निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसी तरह 79.32 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे, जिला सेनानी नगर सेना बेमेतरा के प्रशासकीय भवन का भूमि पूजन करेंगे। इसी प्रकार 179.36 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे गुदेली से कंडरका मार्ग, 06 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत में ग्राम बीजाभाट में अहाता निर्माण कार्य एवं 05 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे ग्राम बहेरा में अहाता निर्माण कार्य, 07 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे ग्राम चोरभट्टी में सीसी रोड निर्माण कार्य, 58.83 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे ग्राम सरदा में सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य एवं 58.56 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे ग्राम रांका में सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री के कर कमल से जिन विकास कार्यों का लोकार्पण कार्य संपन्न होगा। इनमें 2703.36 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 5 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें 25 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित हमर क्लिनिक पुराना अस्पताल परिसर के पास का लोकार्पण करेंगे। इसी तरह 2.94 लाख रुपए की लागत से बेमेतरा के ग्राम पंचायत में बोर खनन कार्य, 1967.77 लाख रुपए की लागत से निर्मित भाटासोरही कुम्हीगुड़ा बचेड़ी से खपरी रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसी प्रकार 349.07 लाख रुपए की लागत से निर्मित गाढ़ामोर सिंगारडीह से बोहारडीह सड़क निर्माण कार्य एवं 358.58 लाख रुपए की लागत से निर्मित गाढ़ामोर, सिंगारडीह से बोहारडीह सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…