• May 31, 2026

दुर्ग को मिली ऐतिहासिक सौगातें- नया कम्पोजिट बिल्डिंग, आईटी पार्क और विकास कार्यों की सौगात

दुर्ग को मिली ऐतिहासिक सौगातें- नया कम्पोजिट बिल्डिंग, आईटी पार्क और विकास कार्यों की सौगात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। सुशासन तिहार के अवसर पर आज दुर्ग जिले के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग प्रवास के दौरान जिले को विकास की अनेक महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान करते हुए लगभग 737 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किये। इस दौरान उन्होंने दुर्ग जिला मुख्यालय में नवीन कम्पोजिट जिला कार्यालय भवन निर्माण की घोषणा कर जिलेवासियों को एक बड़ी सौगात दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक अधोसंरचना का निर्माण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से दुर्ग में नए कम्पोजिट जिला मुख्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा, जहां विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार केवल योजनाओं की समीक्षा का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं को समझकर उनके समाधान तक पहुंचने का अभियान है। सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और विकास को जनभागीदारी से जोड़ना है।
इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का दुर्गवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा दुर्ग को नए कम्पोजिट जिला मुख्यालय भवन की सौगात देना जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि लगभग 120 वर्ष पुराने जिला प्रशासनिक भवन की जगह अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया कम्पोजिट भवन निर्मित होगा, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाएं प्राप्त होंगी। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और सुगमता आएगी तथा आमजन को बार-बार अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यह भवन आने वाले वर्षों में सुगम प्रशासन, बेहतर जनसेवा और आधुनिक शासन व्यवस्था का केंद्र बनेगा तथा दुर्ग को नई प्रशासनिक पहचान प्रदान करेगा।

*आईटी पार्क का भव्य लोकार्पण*
दुर्ग जिले को आईटी और डिजिटल क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण किये।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आईटी पार्क प्रदेश में तकनीकी विकास, निवेश और रोजगार सृजन को नई गति देगा। यह परियोजना विकसित छत्तीसगढ़ और आत्मनिर्भर युवाशक्ति के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों को देखते हुए राज्य सरकार ऐसे वातावरण का निर्माण कर रही है जहां युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार और उद्यमिता के अवसर मिल सकें।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग में स्थापित आईटी पार्क जिले और आसपास के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा। यहां स्टार्टअप, तकनीकी नवाचार, डिजिटल सेवाओं और आधुनिक उद्योगों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और दुर्ग प्रदेश के प्रमुख आईटी केंद्रों में अपनी पहचान बनाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दुर्ग लगातार विकास, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं का नया केंद्र बनकर उभरेगा और जिले के युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…