• June 2, 2026

भावभीनी विदाई : आयुक्त एवं सभापति ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान

भावभीनी विदाई : आयुक्त एवं सभापति ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के चार कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम निगम मुख्यालय स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित किया गया।
समारोह में आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं सभापति श्याम शर्मा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके दीर्घकालीन सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं निगम के प्रति योगदान की सराहना की। इस अवसर पर सहायक राजस्व निरीक्षक नंद कुमार यादव, लाइनमैन वासुदेव यादव, भृत्य दिलीप कुमार ढीमर एवं सफाई कामगार चंद्रा उर्फ चंद्रकला को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निगम के विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।उनके अनुभव और योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण पर आधारित होती है।सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने निगम परिवार को अपनी सेवाएं देकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम भावुक एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मनीष साहू, काशीराम कोसरे, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, ज्ञानदास बंजारे, मनीष कोठारी, खालिक रिजवी, खिलावन मटियारा, गुड्डू यादव, लेखाधिकारी रेवाराम मनु, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह सहित शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, शानू कोठारी, हेमलता वर्मा, किरण अग्रवाल, रेखा कुर्रे, गंगाधर ठाकरे तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…