• June 3, 2026

बिना बिल्डिंग परमिशन किसी भी नए नल कनेक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी

बिना बिल्डिंग परमिशन किसी भी नए नल कनेक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की समीक्षा को लेकर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शुक्रवार शाम डाटा सेंटर में बैठक आयोजित की। बैठक में एमआईसी सदस्य, संबंधित वार्डों के पार्षद एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान वार्डवार समस्याओं एवं आवश्यक विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पार्षदों ने रखी वार्डों की प्रमुख समस्याएं

बैठक में महापौर श्रीमती बाघमार ने वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के पार्षदों से बारी-बारी उनके क्षेत्रों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। पार्षदों ने साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, पाइपलाइन लीकेज, बोर रिपेयरिंग, सुलभ शौचालयों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था तथा नालियों की सफाई से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

बिना अनुमति नए नल कनेक्शन पर रहेगी रोक,

महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना बिल्डिंग परमिशन किसी भी नए नल कनेक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर निजी नल कनेक्शन होने के बावजूद सार्वजनिक नल चालू हैं, जिससे अनावश्यक जल व्यय हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

महापौर ने अधिकारियों से कहा कि पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित वार्ड पार्षदों को इसकी जानकारी भी दी जाए। उन्होंने सड़क सीमा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने एवं शहर के मुख्य मार्गों सहित सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, निलेश अग्रवाल,गोविंद्र देवांगन,रंजीता पाटिल, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी,मोहमद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…