- June 5, 2026
डबल इंजन सरकार के कारण छत्तीसगढ़ को मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का भरपूर लाभ – नितेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भाजपा प्रवक्ता नितेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के अंतर्गत 12 राज्यों के लिए ₹10,021.42 करोड़ की राशि स्वीकृत किया जाना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी सौगात है। इस स्वीकृति में छत्तीसगढ़ भी शामिल है, जिससे प्रदेश के हजारों पात्र परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिलेगा।
श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बेघर एवं कच्चे मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों को सम्मानजनक पक्का आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनका अपने घर का सपना साकार हो सके।
उन्होंने कहा कि यह राशि केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी की गई है। केंद्र सरकार द्वारा जारी ₹10,021.42 करोड़ की इस मदर सैंक्शन का लाभ छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों को मिलेगा।
नितेश साहू ने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब प्रधानमंत्री आवास योजना के लाखों पात्र हितग्राही अपने आवास से वंचित रह गए थे। गरीब परिवार वर्षों तक अपने पक्के मकान की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। आज प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है और गरीबों के सपनों को साकार करने का कार्य तेजी से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसानों के हित में लिए गए निर्णय तथा आधारभूत विकास कार्यों के माध्यम से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
श्री साहू ने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार बनाकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है क्योंकि डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों को नई गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
मोदी की गारंटी और विष्णुदेव सरकार की प्रतिबद्धता से हर गरीब के सिर पर पक्की छत का सपना साकार हो रहा है।




