• June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने प्रथम बटालियन परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने प्रथम बटालियन परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव प्रथम बटालियन, वार्ड-60 दुर्ग में वृक्षारोपण किया। साथ ही अन्य अतिथियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री श्री यादव पुलिस जवानों से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण में उनकी सहभागिता और योगदान की सराहना की गई।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रकृति संरक्षण बेहद जरूरी है और पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान होना चाहिए।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव बघेरा स्थित आनंद सरोवर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये। उन्होंने कहा की प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए आग्रह किया कि जलवायु संतुलन, हरित पर्यावरण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण का संकल्प भी ले।
इस अवसर पर आईजी श्री अभिषेक सांडिल्य, कमांडेंट श्री राजेश कुकरेजा, जिला उपाध्यक्ष श्री शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, पार्षद श्री गुड्ड यादव, श्री हिमांशु सिंह, ब्रह्माकुमारी चैतन्य प्रभा जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री विनायक नातू जी, मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश फेकर जी, पूर्व सभापति श्री दिनेश देवांगन, श्रीमती मौसमी ताम्रकार, अभिषेक सिंह, धनंजय ठाकुर, मंगेश बोकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…