• June 5, 2026

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 07 जून को आयोजित होगा

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 07 जून को आयोजित होगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 07 जून 2026 (रविवार) को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, बेमेतरा द्वारा “संडे ऑन साइकिल” अभियान का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसी अवसर पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 7:30 बजे से जय स्तंभ चौक, बेमेतरा में किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम में जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, खेल संघों, युवा संगठनों तथा शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रहेगी। साइकिल रैली के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर योग, जुम्बा एवं अन्य फिटनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर फिट इंडिया अभियान को सफल बनाएं। साथ ही कार्यक्रम में सहभागी सभी व्यक्तियों एवं समूहों का पंजीयन भारत सरकार के फिट इंडिया पोर्टल पर किया जाएगा। यह आयोजन स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा तथा समाज में फिटनेस के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में सहायक बनेगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…