• June 6, 2026

विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में शुक्रवार शाम महापौर अलका बाघमार ने लोककर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, पार्षद आर.एन. वर्मा, गोविंद्र देवांगन, अजीत वैध, रंजीता पाटिल,ममता देवांगन तथा बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

महापौर ने वार्ड क्रमांक 2 राजीव नगर में सड़क सीमेंटीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 12 मोहन नगर में पुलिया एवं नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 26 संतरा बाड़ी में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात दी। इन कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को वर्षों से चली आ रही जलभराव, गंदे पानी की निकासी और आवागमन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कर नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और पुलिया जैसी मूलभूत संरचनाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। निगम प्रशासन नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दे रहा है।

महापौर ने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षदों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इन कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान होगा तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। नागरिकों ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…