• June 9, 2026

बस स्टैंड में जगह उपलब्ध करने ई रिक्शा चालक लामबंद, रैली निकालकर प्रशासन से की मांग

बस स्टैंड में जगह उपलब्ध करने ई रिक्शा चालक लामबंद, रैली निकालकर प्रशासन से की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा जिला में एक बार फिर ई रिक्शा चालकों का गुस्सा भड़का, ई-रिक्शा चालकों के संगठन ने कई बार आवेदन देकर यह मांग रखी कि उन्हें बेमेतरा जिला में स्टैंड के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए, परंतु शासन की तरफ से एवं उदासीन जनप्रतिनिधियों के कारण आज तक उनकी बात स्वीकार नहीं की गई, एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार पूरे प्रदेश भर में सुशासन तिहार का ढिंढोरा पीट रही है, जिसमें त्वरित रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हो ,स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण हो, अमृत पेय जल मिशन के तहत नल जल योजना हो, मातृत्व वंदन योजना हो, तमाम योजनाएं जो जनता के लिए उन्हें लाभ देने के लिए बनाई गई है, उसी क्रम में स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए ई-रिक्शा भी दिया, अब ई रिक्शा चालकों के लिए स्टैंड की व्यवस्था जिला प्रशासन नहीं कर पा रहा है, इसलिए आज लगभग 200 की संख्या में ई रिक्शा चालकों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा, उनका कहना यह था कि यदि उन्हें स्टैंड की जगह नहीं उपलब्ध कराई जाएगी तो वह बेमेतरा जिला में सिग्नल चौक पर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगे। अब देखने वाली बात यह है कि ई रिक्शा चालक संगठन की मांग पर शासन कितनी जल्दी ध्यान देती है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…