• June 9, 2026

तालपुरी बी ब्लॉक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण, विधायक ललित चंद्राकर बोले – वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनकी सेवा हमारा दायित्व

तालपुरी बी ब्लॉक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण, विधायक ललित चंद्राकर बोले – वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनकी सेवा हमारा दायित्व

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु तालपुरी बी ब्लॉक में निर्मित अतिरिक्त कक्ष का दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने विधिवत लोकार्पण कर वरिष्ठजनों को समर्पित किया।

इस अवसर पर *विधायक श्री ललित चंद्राकर* ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर एवं अनुभव का अनमोल खजाना हैं। वे बरगद के विशाल वृक्ष के समान हैं, जिनकी छांव में परिवार, समाज और संस्कारों की पीढ़ियां विकसित होती हैं। उनका मार्गदर्शन, आशीर्वाद और जीवन अनुभव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुविधाओं के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने तालपुरी रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज का दायित्व है कि हम अपने बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन दें।

विधायक ने आश्वस्त किया कि वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी अन्य सुविधाओं के लिए भी शासन-प्रशासन स्तर पर हर संभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने वरिष्ठजनों से आशीर्वाद लेकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती सविता ध्वज, एसोसिएशन अध्यक्ष श्री सुनील चौरासिया, वरिष्ठ नागरिक कार्यकर्ता श्री के.के.एन. सिंह, कोषाध्यक्ष श्री रामनारायण साहू, उपमहासचिव श्रीमती पायल पवार, महासचिव श्री आर.के. दत्ता, उपाध्यक्ष श्री श्याम लाल साहू तथा तालपुरी के बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे। सभी ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए इस सौगात के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Related News

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी चरणबद्ध जनसंपर्क अभियान

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी चरणबद्ध जनसंपर्क…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी चरणबद्ध जनसंपर्क अभियान,आजाद भारत…
बारिश से पहले नालों की सफाई में जुटा निगम, महापौर ने पुलगांव नाला सफाई कार्य का किया निरीक्षण

बारिश से पहले नालों की सफाई में जुटा निगम, महापौर ने पुलगांव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते…
विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं के मध्य समन्वय विषयक सेमीनार संपन्न

विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं के मध्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर…