- June 9, 2026
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी चरणबद्ध जनसंपर्क अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी चरणबद्ध जनसंपर्क अभियान,आजाद भारत के सबसे लंबे कार्यकाल पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नीतियों को लेकर घर तक पहुंचने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक व विधायक ललित चंद्राकर ने किया आव्हान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “12 साल बेमिसाल – सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण” पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मरोदा-पुरैना एवं रिसाली मंडल की महत्वपूर्ण बैठकें वार्ड क्रमांक-13 स्थित माँ शीतला कल्याणी मंदिर परिसर तथा रिसाली वीआईपी नगर सामुदायिक भवन में संपन्न हुईं। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला महामंत्री विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी शिवेंद्र परिहार, प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सह-संयोजक एवं मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे, मंडल अध्यक्ष राजू जांघेल एवं अनुपम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी आजाद भारत के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लगातार जनसेवा, सुशासन और विकास के माध्यम से देश को नई दिशा दी है तथा आने वाले समय में वे देश के सबसे लंबे समय तक कार्यकाल पूरा करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में नया इतिहास रचेंगे। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
मंडल प्रभारी शिवेंद्र परिहार ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां अभूतपूर्व हैं। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर जनता को उनसे जोड़ने का कार्य करना होगा।
मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण मोदी सरकार की पहचान रही है। आगामी अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, आत्मनिर्भर भारत अभियान सहित केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ स्तर तक संपर्क कर लाभार्थियों से संवाद स्थापित करने एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में जिला महामंत्री विनोद अरोरा, जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे, गिरीश साहू, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू एवं राजू जांघेल, महामंत्री नरेंद्र निर्मलकर एवं पूनाराम कलिहारी, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी, रिसाली मंडल महामंत्री दशरथ साहू एवं गुड्डू झा, पार्षद धर्मेंद्र भगत, सविता धवश, रमा साहू, सीमा साहू, सारिका साहू, शीला नारखेड़े, कंचन सिंह, संस्कृति वर्मा, विधि यादव, सरिता देवांगन, विक्की चंद्राकर, ईश्वरी साहू, नवीन सिन्हा, अजीत सिंह, शकुंतला दास, शेष जांगड़े, द्रोपदी यादव, संध्या वर्मा, आरती पांडेय, रंजन सिन्हा, रोहित चंद्राकर, विद्या देवी, इंद्रजीत सोनवानी, खिलेंद्र चंद्राकर, बी. गणपति, लता मानिकपुरी, दिलीप कुमार, डामन कुमार, योगेश महिपाल, केशव महिपाल, डी. बालाजी, अनुपमा गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




