• June 10, 2026

नागरिक सहकारी बैंक में साई मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल का सम्मान

नागरिक सहकारी बैंक में साई मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल का सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। श्री साई मंदिर समिति, सिविल लाइन कसारीडीह के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र कांत चंदेल के सम्मान में बुधवार को नागरिक सहकारी बैंक मुख्यालय, पचरीपारा में गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बैंक परिवार ने उनके निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री कमल नारायण रूंगटा के नेतृत्व में उपाध्यक्षों, संचालक मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों ने श्री चंदेल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चंदेल के नेतृत्व में श्री साई मंदिर समिति नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा मंदिर के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
अपने सम्मान से अभिभूत धनेंद्र कांत चंदेल ने बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्यों एवं समस्त कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साई भक्तों और समिति के सदस्यों द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी तथा मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
सम्मान समारोह में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री कमल नारायण रूंगटा, उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार ताम्रकार, श्रीमती नीलू देवांगन, संचालक श्री ज्ञानेश्वर ताम्रकार, श्रीपाल कोठारी, श्री अरविंद चंद सुराना, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती वसुंधरा चौरे सहित अन्य संचालक, सदस्य और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बता दे कि श्री साई मंदिर समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री धनेंद्र कांत चंदेल नागरिक सहकारी बैंक के प्रतिनिधि है। उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बैंक प्रबंधन में खुशियों का माहौल है।
बैंक के डायरेक्टर श्री पवन बड़जात्या, प्रतिनिधि श्री संजय बोहरा ने भी श्री चंदेल को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी है।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…