• June 11, 2026

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस को मिलेगा नया नेतृत्व, संदीप वोरा सहित चुनिंदा चेहरे दिल्ली रवाना

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस को मिलेगा नया नेतृत्व, संदीप वोरा सहित चुनिंदा चेहरे दिल्ली रवाना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के तहत छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पात्र घोषित किए गए चुनिंदा नेताओं को दिल्ली में आयोजित होने वाले इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि इन नामों को युवा कांग्रेस के “हाई परफॉर्मर” वर्ग में शामिल किया गया है। जिन नेताओं ने अपने पूर्व कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान, युवा मुद्दों को उठाने तथा प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ के लिए पात्र माना गया है। इसी आधार पर उनका नाम हाई परफॉर्मर सूची में शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली बुलाए गए प्रमुख नामों में संदीप वोरा भी शामिल हैं। संदीप वोरा दिल्ली में आयोजित होने वाले इंटरव्यू में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके नाम को गंभीर दावेदारों में देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि संदीप वोरा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सचिव एवं 2 बार के महासचिव रह चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने युवा कांग्रेस संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इनके अलावा भी कुछ अन्य नाम चयन प्रक्रिया में शामिल बताए जा रहे हैं।


Related News

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सावन के पहले दिन बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुआ…
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण…
जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में…