• June 12, 2026

बेमेतरा पुलिस का अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए पेट्रोलिंग एवं सघन जांच अभियान जारी

बेमेतरा पुलिस का अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए पेट्रोलिंग एवं सघन जांच अभियान जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन पर डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के नेतृत्व में जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु बेमेतरा पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार निगरानी की जा रही है।

*इस अभियान के तहत जिले* के विभिन्न रेत घाटों, खनिज क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस एवं खनिज विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है। अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नियमित पेट्रोलिंग और सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।

*बेमेतरा पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम* जिले के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए हुए है। संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सूचना प्राप्त होते ही तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बेमेतरा पुलिस द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध खनिज उत्खनन अथवा परिवहन संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को अवगत कराएं, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।बेमेतरा पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला जत्था हुआ रवाना, दुर्ग रेलवे स्टेशन से करीब 200 शिवभक्तों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा हुआ प्रस्थान

बाबा बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा पर दुर्ग से भक्तों का पहला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सावन के पहले दिन बैद्यनाथ धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुआ…
शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण समारोह

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अल्का बाघमार एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग शासन द्वारा नामांकित 9 एल्डरमेनों का शपथ ग्रहण…
जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

जिला चिकित्सालय में बनेगा आधुनिक सर्जिकल विंग, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में…