• June 12, 2026

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन करने वाले 5 हाईवा एवं 1 जेसीबी मशीन जब्त

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन करने वाले 5 हाईवा एवं 1 जेसीबी मशीन जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनोधरपुर, तहसील नांदघाट में निरीक्षण एवं जांच के दौरान खनिज मुरूम एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन तथा परिवहन का मामला पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

संयुक्त दल द्वारा मौके पर 05 हाईवा वाहनों को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से थाना मारो चौकी की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं अवैध उत्खनन में प्रयुक्त 01 जेसीबी चेन माउंटेड मशीन को भी जब्त कर नियमानुसार ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया है। खनिज विभाग द्वारा संबंधित वाहनों एवं मशीन के विरुद्ध अवैध उत्खनन एवं परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन एवं संरक्षण को ध्यान में रखते…
छत्तीसगढ़ शिवसेना ने खाद एवं बीज उपलब्ध कराने बेमेतरा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ शिवसेना ने खाद एवं बीज उपलब्ध कराने बेमेतरा कलेक्टर के नाम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ शिवसेना ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन। बेमेतरा शासकीय सोसाइटीयों में पर्याप्त मात्रा में…
बेमेतरा में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रकरण की जांच शुरू, कलेक्टर ने गठित की चार सदस्यीय समिति

बेमेतरा में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रकरण की जांच शुरू, कलेक्टर ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत…