• June 12, 2026

सेवा जिसकी सांस, समर्पण जिसकी पहचान और विकास जिसका संकल्प उसका नाम है गजेन्द्र, विधायक व मंत्री का 15 जून को जन्म दिन, समर्थक व कार्यकर्ता कर रहे हैं जोरदार तैयारी

सेवा जिसकी सांस, समर्पण जिसकी पहचान और विकास जिसका संकल्प उसका नाम है गजेन्द्र, विधायक व मंत्री का 15 जून को जन्म दिन, समर्थक व कार्यकर्ता कर रहे हैं जोरदार तैयारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सेवा जिसकी सांस, समर्पण जिसकी पहचान और विकास जिसका संकल्प उसका नाम है गजेन्द्र, विधायक व मंत्री का 15 जून को जन्म दिन, समर्थक व कार्यकर्ता कर रहे हैं जोरदार तैयारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव का 15 जून सोमवार को जन्म दिन है। उनके समर्थक व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने लाडले नेता के जन्म दिवस को यादगार व एतिहासिक बनाने जोरदार तैयारी की जा रही है।
विधायक व मंत्री गजेन्द्र यादव दुर्ग शहर ही नहीं पूरे प्रदेश में एक जाना पहचाना नाम है। 1996 में छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करने वाले श्री यादव 21 साल की उम्र में 1999 से 2004 तक अविभाजित मध्य प्रदेश में सबसे कम उम्र के पार्षद बने । उन्होने पांच बार के पार्षद व पूर्व उप महापौर को चुनाव में पराजित किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव, दो बार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में भी काम किया। श्री यादव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। इस दौरान उन्होने ओ0बी0 सी0 समाज को मजबूत करने कई कार्यक्रम किए। श्री यादव की सक्रियता व संगठन क्षमता को देखकर ही भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति के आधार स्तंभ रहे स्व. मोतीलाल वोरा के पुत्र व चार बार के विधायक रहे अरुण वोरा के खिलाफ मैदान में उतार दिया। श्री यादव ने इस चुनाव में अरुण बोरा को 48 हजार से अधिक मतों से हराकर एतिहासिक जीत हासिल की। इस उपलब्धि के बाद ही उन्हें छत्तीसगढ़, सरकार में केबिनेट मंत्री बनाया गया। श्री यादव स्कूल शिक्षा ग्रामोद्योग व विधायी का विभाग संभाल रहे हैं। गजेन्द्र यादव आर. एस.एस. के सक्रिय कार्यकर्ता भी है। श्री यादव के पिता बिसरा राम यादव छत्तीसगढ़ प्रांत के संघ चालक रह चुके है।
विधायक व मंत्री गजेन्द्र यादव अपनी कार्यशैली से अंचल व प्रदेश की राजनीति में सेवा समर्पण व विकास का पर्याय बनकर सामने आए हैं। स्वभाव से सरल सहज और मिलनसार होने के कारण हर छोटा व्यक्ति उन्हें अपने करीब पाता है। जैसे पहले थे वैसे ही आज भी है। विधायक व मंत्री बनने के बाद भी उनमें कोई परिवर्तन नहीं आया है। सेवा उनके लिए दिखावा नही बल्कि दिनचर्या का अंग है। सुबह जनता के दरबार में समस्याओं को सुनना, उसके बाद शहर व स्कूलों का निरीक्षण करना, इसके बाद जनता के दुख दर्द समझने के साथ हर आयोजनों में शामिल होते हुए उन्हें शहर की जनता देख रही है। समर्पण का मतलब भी उन्होंने दुर्ग की जनता को समझा दिया है। किसी बीमार के चिकित्सीय उपचार की बात हो या किसी स्कूली बच्चे की फीस भरने यो माफ कराने का विषय हो, किसी को आर्थिक मदद की दरकार हो, विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों की आवश्यकताए हो, विभिन्न समाजों की जरूरते हो उन सभी को पूरा करने श्री यादव सदैव आगे रहे हैं।
विकास के मामले में श्री यादव की रफ्तार दीगर जनप्रतिनिधियों से काफी अलग व आगे है। लगभग ढाई वर्ष के अंतराल में श्री यादव ने विकास की गति को लेकर अपने तेवर दिखा दिए है। उन्होने शहर की जनता की सुविधा के साथ युवा शिक्षित बेरोजगार, खेल स्मार्ट स्कूल, ट्रेफिक नियंत्रण बाजार डोमशेड निर्माण शासकीय भवन फोरलेन निर्माण सहित अन्य सभी मुददों का बेहतर तालमेल बनाया है। माना जा रहा है कि श्री यादव अगले ढाई वर्ष के अंतराल में दुर्ग शहर के परिदृश्य को पूरे प्रदेश में एक बड़े पायदान पर लाने में सफल होंगे। उन्हे दुर्ग व प्रदेश की राजनीति में लंबी रेस का घोड़ा बताया जा रहा है। सेवा जिनकी सांस है समर्पण जिसकी पहचान है और विकास जिसका संकल्प है उसका नाम ही गजेन्द्र है। इसलिए उनके साथ दिल्ली में नरेन्द्र और दुर्ग मे गजेन्द्र का नारा एक सामान्य बोलचाल के रुप में तब्दील हो गया है।
विकास के महत्वपूर्ण बिन्दु
0 चंडी मंदिर से नया पारा सड़क चौड़ीकरण
0 जेल चौक से मिनीमाता चौक पुलगांव तक फोरलेन निर्माण
0 महाराजा चौक से बोरसी तक सड़क चौड़ी करण
0 ट्रेफिक नियंत्रण के लिए 15 स्थानों पर एप्रोच रोड
0 नयापारा में दो करोड़ की लागत से मांगलिक भवन
0 उरला में 2 करोड़ की लागत से स्टेडियम निर्माण
0 शहर में।50 स्थानो पर सी.सी. रोड का निर्माण
0 11स्मार्ट स्कूलों का लोकार्पण
025 से अधिक स्थानो पर डोमशेड निर्माण
0 शीतला सब्जी मार्केट का निर्माण
0 आईटी पार्क की स्थापना की पहल (स्वीकृत)
0 कंपोजिट बिल्डिंग का निर्माण (स्वीकृत)
0 स्वीमिंग पुल का निर्माण
0 बैडमिन्टन कोर्ट का निर्माण
0 नया रजिस्ट्री कार्यालय निर्माण
0 पी.एच.ई. अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए दो जगह कालोनी का निर्माण


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…