• June 12, 2026

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बंद ऋतु के दौरान मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लागू किया गया है। जारी निर्देशानुसार जिले में 16 जून 2026 से 15 अगस्त 2026 तक सभी प्रकार के जल संसाधनों में मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रतिबंध मछलियों की वंश वृद्धि एवं प्राकृतिक संरक्षण के उद्देश्य से लगाया गया है। प्रतिबंध अवधि के दौरान उन सभी तालाबों एवं जल स्रोतों में मत्स्याखेट नहीं किया जा सकेगा, जिनका संबंध नदी-नालों से नहीं है। साथ ही जलाशयों में संचालित केज कल्चर को इस प्रतिबंध से छूट प्रदान की गई है।

विभाग द्वारा संबंधित विकासखंडों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर आवश्यक कार्रवाई करें तथा इसकी जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। प्रशासन ने मत्स्य पालकों एवं मछुआरों से भी अपील की है कि वे मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निर्धारित अवधि में मत्स्याखेट न करें और शासन के निर्देशों का पालन करें।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

छत्तीसगढ़ शिवसेना ने खाद एवं बीज उपलब्ध कराने बेमेतरा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ शिवसेना ने खाद एवं बीज उपलब्ध कराने बेमेतरा कलेक्टर के नाम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ शिवसेना ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन। बेमेतरा शासकीय सोसाइटीयों में पर्याप्त मात्रा में…
बेमेतरा में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रकरण की जांच शुरू, कलेक्टर ने गठित की चार सदस्यीय समिति

बेमेतरा में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रकरण की जांच शुरू, कलेक्टर ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत…
सेवा जिसकी सांस, समर्पण जिसकी पहचान और विकास जिसका संकल्प उसका नाम है गजेन्द्र, विधायक व मंत्री का 15 जून को जन्म दिन, समर्थक व कार्यकर्ता कर रहे हैं जोरदार तैयारी

सेवा जिसकी सांस, समर्पण जिसकी पहचान और विकास जिसका संकल्प उसका नाम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सेवा जिसकी सांस, समर्पण जिसकी पहचान और विकास जिसका संकल्प उसका नाम है गजेन्द्र,…