• June 13, 2026

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष जागरूकता अभियान

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष जागरूकता अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा जिले के विभिन्न औद्योगिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों एवं श्रमिकों को बाल श्रम उन्मूलन तथा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा संचालित “स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर-2026” के तहत यह कार्यक्रम माननीय अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सरोज नन्द दास के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया।

अभियान के अंतर्गत सिन्हा स्टील ट्रेडर्स, वर्मा बॉडी एंड रिपेयरिंग वर्कशॉप, यस राइस मिल बेमेतरा, नवनिर्मित कार गैरेज गुनरबोड़, नांदघाट स्थित ईंट भट्ठा, नवागढ़ एवं परपोड़ी बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर लगाए गए। शिविरों में अधिकार मित्रों ने उपस्थित नागरिकों एवं श्रमिकों को बताया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम कराना कानूनन अपराध है तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार प्राप्त है।

कार्यक्रम में बताया गया कि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस का उद्देश्य बाल श्रमिकों को श्रम से मुक्त कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। आमजन से बाल श्रम का बहिष्कार करने और कहीं भी बाल मजदूरी दिखाई देने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की गई।

शिविरों में नालसा की विभिन्न योजनाओं, टोल फ्री नंबर 15100, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो अधिनियम 2012, हिट एंड रन मुआवजा योजना 2022, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र धरमू बारले, पंकज घृतलहरे, संजीव शर्मा, तरुण आनंद, टुवेन्द्र वर्मा, पवन साहू, देवेन्द्र यादव, नागेश सिन्हा एवं स्वाति कुंजाम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन एवं संरक्षण को ध्यान में रखते…
छत्तीसगढ़ शिवसेना ने खाद एवं बीज उपलब्ध कराने बेमेतरा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ शिवसेना ने खाद एवं बीज उपलब्ध कराने बेमेतरा कलेक्टर के नाम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ शिवसेना ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन। बेमेतरा शासकीय सोसाइटीयों में पर्याप्त मात्रा में…
बेमेतरा में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रकरण की जांच शुरू, कलेक्टर ने गठित की चार सदस्यीय समिति

बेमेतरा में अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रकरण की जांच शुरू, कलेक्टर ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर कथित रूप से रिश्वत…