• June 14, 2026

संयुक्त संचालक कृषि ने ली समीक्षा बैठक, किसानों को समय पर बीज-उर्वरक उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

संयुक्त संचालक कृषि ने ली समीक्षा बैठक, किसानों को समय पर बीज-उर्वरक उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। आगामी खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में संयुक्त संचालक कृषि श्रीमती गोपिका गबेल ने आज कृषि विभाग, बेमेतरा के समस्त कृषि अधिकारियों की बैठक लेकर खरीफ सीजन की तैयारियों एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डडसेना भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संयुक्त संचालक कृषि श्रीमती गबेल ने अधिकारियों को किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

उन्होंने खरीफ फसलों के रकबा विस्तार, उन्नत कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों तक शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। श्रीमती गबेल ने अधिकारियों को किसानों से नियमित संपर्क बनाए रखने, मौसम आधारित कृषि सलाह उपलब्ध कराने तथा कृषि संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिले के सभी कृषि अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान खरीफ सीजन 2026 की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों, उर्वरक एवं बीज भंडारण तथा किसानों के हित में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जिले में खरीफ सीजन को सफल बनाने के लिए विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी भी प्रस्तुत की।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…