• June 15, 2026

शिक्षा में हो रही कटौती, शुल्क में हो रही बढ़ोत्तरी, गरीबों के बच्चे हो जाएंगे शिक्षा से वंचित -नासिर खोखर

शिक्षा में हो रही कटौती, शुल्क में हो रही बढ़ोत्तरी, गरीबों के बच्चे हो जाएंगे शिक्षा से वंचित -नासिर खोखर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 10 वीं 12 वीं फीस में 100% से 150% तक की गई बढ़ोतरी को दुर्ग भिलाई पालक संघ अध्यक्ष नासिर खोखर ने अनुचित ठहराते हुवे फीस बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की !

दुर्ग भिलाई पालक संघ अध्यक्ष नासिर खोखर ने कहा कि पूर्व में भी सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा नर्सरी केजी 1, केजी 2 को RTE से हटा दिया गया उसके बाद निःशुल्क शिक्षा योजना के तहत आत्मानंद स्कूलों में फीस लागू कर दिया गया और अब फीस में बढ़ोत्तरी दिखाता है की सरकार नहीं चाहती की गरीब के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण करे , पूरा प्रदेश साक्षर बने अभी नियमित छात्रों की फीस 460 से बढ़ाकर 800, प्राइवेट छात्रों को 2000 रुपए कर दिया गया। है ।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 आवेदन पत्र शुल्क 80 से बढ़ाकर 150 रुपए, प्राइवेट छात्रों का सामान्य विलंब शुल्क 770 से बढ़ाकर 1000 रुपए

नासिर खोखर ने कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत नियमित छात्रों की कुल परीक्षा फीस 460 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए कर दी गई है। यानी छात्रों को अब पहले की तुलना में 340 रुपए अधिक चुकाने होंगे। बोर्ड के इस फैसले से नियमित छात्रों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा ।
छात्रों के साथ-साथ प्राइवेट परीक्षार्थियों, पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं का लाभ लेने वालों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। नियमित छात्रों की कुल परीक्षा फीस में करीब 74 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वहीं कई मदों में शुल्क 25 से 150 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।

प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए पंजीयन और परीक्षा शुल्क में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। नए प्राइवेट एवं राज्य के बाहर के छात्रों का पंजीयन अनुमति शुल्क 1540 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए। एससी और एसटी प्राइवेट छात्रों के लिए शुल्क 560 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए। संपूर्ण विषय परीक्षा शुल्क 1230 रुपए से बढ़ाकर 1600 रुपए। एक विषय की परीक्षा फीस 280 से 500 रुपए। दो विषयों की परीक्षा फीस 340 से 600 रुपए कह दी गई है।
नामांकन, अतिरिक्त विषय और केंद्र ‌का परिवर्तन भी हुआ महंगा
पूरक परीक्षा देने वालों को भी देना होगा ज्यादा शुल्क नामांकन शुल्क 80 से बढ़ाकर 200 रुपए। अतिरिक्त विषय शुल्क 110 से बढ़ाकर 250 रुपए। परीक्षा केंद्र परिवर्तन शुल्क 240 से बढ़ाकर 400 रुपए। विषय या माध्यम परिवर्तन शुल्क 200 से बढ़ाकर 400 रुपए। ग्राह्यता शुल्क 310 से बढ़ाकर 500 रुपए। द्वितीय मुख्य परीक्षा (अवसर पूरक परीक्षा) के शुल्क भी बढ़ा दिए गए हैं। एक विषय के लिए 280 की जगह 400 रुपए। दो विषयों के लिए 340 की जगह 600 रुपए। दो से अधिक विषयों (क्रेडिट योजना) के लिए 640 से बढ़ाकर 1000 रुपए। इस तरह से बढ़ोतरी की गई है.

देर से आवेदन पर 2000 रुपए तक जुर्माना
आवेदन पत्र और विलंब शुल्क की दरों में भी संशोधन कर बढ़ोतरी की गई ।
। आवेदन पत्र शुल्क 80 से बढ़ाकर 150 रुपए। प्राइवेट छात्रों का सामान्य विलंब शुल्क 770 से बढ़ाकर 1000 रुपए। विशेष विलंब शुल्क 1540 से बढ़ाकर 2000 रुपए। नियमित छात्रों द्वारा निर्धारित समय पर आवेदन जमा नहीं करने पर 31 दिसंबर तक प्रति परीक्षा 2000 रुपए जुर्माना देना होगा, जो पहले 1540 रुपए था।

अन्य शुल्क में पुराना शुल्क नया शुल्क
परीक्षा शुल्क – पहले 280 रुपए- अब 480 रुपए , अंकसूची शुल्क- पहले 100 रुपए अब 200 रुपए , प्रायोगिक शुल्क (प्रति विषय)- पहले 80 रुपए- अब 120 रुपए ।
दुर्ग भिलाई पालक संघ अध्यक्ष नासिर खोखर ने मांग की है कि मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री तत्काल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल इस अनुचित फीस बढ़ोतरी को वापस ले । और प्रदेश में गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित ना करे।

 


Related News

जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने निवास जाकर किया सम्मान 

जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर दुर्ग जिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख जी को राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित…
संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़ेगा विद्यार्थी जीवन : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का निर्णय ऐतिहासिक – नितेश साहू

संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़ेगा विद्यार्थी जीवन : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता नितेश साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं स्कूल…
वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : दुर्ग जिले के पांच गांवों में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम प्रारंभ

वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : दुर्ग जिले…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी “Community Mediation Towards a Litigation-Free…