• June 18, 2026

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के तहत तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर का शुभारंभ

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, अभियान के तहत तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है। निगम के श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
शिविर का शुभारंभ ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अतिथियों ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र नागरिकों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना योजना, पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए पंजीयन एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर स्टॉल दुर्ग नगर पालिक निगम,रिसाली नगर निगम,नगर पंचायत उताई,जनपद पंचायत ,खाद विभाग,राजस्व विभाग,समाज कल्याण विभाग,विद्युत विभाग,क्रेडा विभाग,महिला बाल विकास विभाग,पंजीयन काउंटर,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,आधार कार्ड,वन विभाग,नगर पालिक निगम भिलाई,आयुषमान कार्ड,आयुष विभाग,स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग द्वारा लगाया गया।

ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि भारत आज तेज गति से विकास की ओर अग्रसर है। देश विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना जैसी योजनाओं को आमजन के लिए लाभकारी बताते हुए नागरिकों से इन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश ने विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की योजनाएं गांव-गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र हितग्राहियों का अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित करें तथा उन्हें आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करें।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को योजनाओं की जानकारी, पात्रता संबंधी मार्गदर्शन एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से तीनों दिनों तक आयोजित होने वाले इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद रंजीता पाटिल, मनीष कोठारी, गोविंद देवांगन,अश्वनी निषाद, खिलावन मटियारा, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, सीईओ ऋचा शर्मा मिश्रा, विनोद माझी, महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश दीवान ने किया और आभार व्यक्त सीईओ ऋचा शर्मा ने किया।


Related News

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा वेयरहाउस

ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का होगा आंतरिक निरीक्षण, 19 जून…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा द्वारा…
विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित

विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत आयोजित पंजीयन शिविर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण…
बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा – महंगाई से आम आदमी बेहाल

बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पूर्व मंत्री रविंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     ​बेमेतरा :बेमेतरा के बेरला रोड स्थित राजीव भवन में आज कांग्रेस के…