• June 20, 2026

पूर्व पार्षदों ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, दादा-दादी, नाना-नानी पार्क के संधारण सहित अन्य समस्याओं की ओर किया ध्यानाकर्षण

पूर्व पार्षदों ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, दादा-दादी, नाना-नानी पार्क के संधारण सहित अन्य समस्याओं की ओर किया ध्यानाकर्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज लाल बाकलीवाल तथा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व पार्षदों अब्दुल गनी, लिखन साहू, अमृत लोढ़ा, संजय सिंह, अनिल देवांगन आदि ने नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में संधारण कार्य कराकर बारिश पूर्व वहां जमीन के समतलीकरण करने, पेयजल सुविधा सुलभ कराने व प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर अन्य संधारण कार्य कराने की मांग की गई है। इस पर निगम आयुक्त ने त्वरित पहल करने का आश्वासन दिया और कहा कि 21 जून योगा दिवस के पहले पार्क में जल भराव की समस्या दूर कर दी जाएगी और अन्य संधारण कार्य भी जल्द कराए जाएंगे। पार्क के पास स्थित एक्यूप्रेशर वेवरेज को भी दुरुस्त करा दिया जाएगा। पूर्व पार्षदों ने शीतला स्वरूपा मंदिर के पास बने ओपन जिम से उपकरणों के गायब होने का भी मुद्दा उठाया इस पर भी आयुक्त ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। पूर्व पार्षदों ने वार्ड नंबर 8 बाबूलाल चाल में मुस्लिम समाज के लिए बनाए गए महिला भवन को मोहर्रम को मद्देनज़र रखकर ठेकेदार से तत्काल नागरिकों को हेंडओवर कराने की भी मांग की तथा नगर में सांडों के बढ़ते आतंक की ओर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अक्सर सांडों के आक्रामक होने से बूढ़े, बच्चे व महिलाएं घायल हो जाते हैं। इन सांडों को कांजी हाउस भेजा जाए। इस पर भी आयुक्त ने उचित पहल का आश्वासन दिया।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…