• June 20, 2026

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है। उनके जन्मदिवस को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगो में भारी उत्साह है। शहर में जगह जगह होर्डिंग्स व बैनर से बधाई देने का सिलसिला जारी है। महिलाओं में भी एक अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।
अंचल की सर्वाधिक लोकप्रिय नेत्री सरोज पान्डे केवल जिले व प्रदेश में ही नहीं अपितु पूरे देश में एक जाना पहचाना नाम है। राजनीति में महिलाओं के लिए जगह बनाना आसान नहीं है लेकिन राजनीति के कीचड़ में सुश्री पान्डेय अपने दम पर कमल का फूल बनकर खिली है। निरन्तर कर्म यही मेरा धर्म की परिपाटी पर चलते हुए उन्होंने मेयर से लेकर विधायक व सांसद तक का सफर तय किया है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष , पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रहने के साथ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। राज्य सभा सदस्य के रूप में काम करते हुए भी उन्होने छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है। सुश्री पान्डे वैसे तो छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय है। लेकिन महापौर बनने के बाद ही उनकी पहचान का दायरा बढ़ा है। शहर में महिलाए राजनीति में आने से परहेज करती थी लेकिन सरोज पान्डेय एक मात्र ऐसी नेत्री रही है। जिन्होंने महिलाओं को पार्टी से जोडऩे के अभियान की शुरुआत की है। सुश्री पान्डेय सैकड़ो नही बल्कि हजारों महिला नेत्रियों के लिए एक प्रेरणा है। वर्ष 2009 में छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद बनने के बाद महिला आरक्षण बिल पर दिया गया बयान सर्वाधिक रूप से सराहा गया है। राज्यसभा में उन्होने ट्रिपल तलाक व नारी सुरक्षा के विषय में को इतनी मजबूती से रखा था कि सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष ने भी ताली बजाई थी। दुर्ग नगर निगम की मेयर रहते हुए उन्होने शहर को जिस तरह संवारा है उसकी नीव आज भी मजबूत है। सरोज हर मंच पर नारी शक्ति की अलग जगा रही है। सुश्री पान्डेय वर्तमान में भले ही संवैधानिक पद पर नहीं है लेकिन उनकी लोकप्रियता का पैमाना कभी कम नही हुआ है। उन्होने हर कदम पर नारी का गौरव बढ़ाया है। वे सिर्फ नेता ही नही लाखो बहनो की दीदी है उन्होंने अकेले संघर्ष करके निरन्तर आगे बढ़कर यह साबित किया है कि बेटियां बोझ नहीं होती बल्कि सिर का ताज होती है।
सुश्री पान्डेय भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में वरिष्ठ नेत्री के रुप में शुमार है। सत्ता में संवैधानिक पदों के साथ संगठन में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का उन्होंने कुशलतापूर्वक ढंग से निर्वहन किया है। इसलिए पार्टी ने उन्हे कई बड़ी जिम्मेदारी देकर उनकी कला कौशल का बखूबी इस्तेमाल किया है।. वर्तमान में सुश्री पान्डेय राष्ट्रीय प्रवास पर है लेकिन उनके जन्मदिन को लेकर समर्थकों व कार्यकर्ताओं का हौसला जोश व खरोश से भरपूर दिखाई दे रहा है। उनके समर्थक व कार्यकर्ता कहते हैं कि सरोज दीदी वो दीपक है जो खुद जलकर लाखों बेटियों का रास्ता रोशन कर रही है। उनकी हर सांस में संघर्ष है और हर कदम में संकल्प है। सरोज उन हर बेटी व महिलाओं की उम्मीद है जो आसमान छूना चाहती है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…