• June 21, 2026

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष, विकसित भारत का संकल्प हो रहा साकार : विधायक ललित चंद्राकर

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष, विकसित भारत का संकल्प हो रहा साकार : विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने आज मरोदा सेक्टर, टंकी मरोदा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने किसान, व्यापारी वर्ग, बीएसपी कर्मचारी, शिक्षक, अधिवक्ता, इंजीनियर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट साथियों से सौजन्य मुलाकात कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा, _”प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नई परिभाषा गढ़ी है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और 2047 तक ‘विकसित भारत’ का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। ये ‘मोदी की गारंटी’ है कि हर गरीब के सिर पर पक्की छत हो, हर घर में नल से जल पहुंचे, हर किसान को सम्मान निधि मिले और हर युवा को रोजगार के अवसर मिलें।”
उन्होंने आगे कहा, _”छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद विकास की गति दोगुनी हो गई है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, मुद्रा लोन, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र से आज हमारे व्यापारी, इंजीनियर, सी.ए. और युवा उद्यमी देश को नई ऊंचाई दे रहे हैं। राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मरोदा की जनता का जो उत्साह मैंने आज देखा है, वो बताता है कि जनता विकास के साथ है, सुशासन के साथ है, मोदी जी के साथ है।
विधायक जी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

*कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित*
इस जनसंपर्क कार्यक्रम में मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल जी, पार्षद श्री विधि यादव जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शिखा तिवारी जी, महामंत्री श्री पुनाराम कलिहारी जी, श्री इन्द्रजीत सोनी जी, श्रीमती संध्या वर्मा जी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी जी, श्री लक्ष्मण राव जी, श्री डी. साईं जी, श्री बी. बालाजी जी, श्री बी. गणपत राव जी, श्री संतोष कुशवाहा जी, श्री राजू राम जी, श्री मनोज कुमार साहू जी, अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री केशव महिपाल जी, श्री नारायण निर्मलकर जी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…