• June 21, 2026

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा में भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कंतेली में प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी रहेगी।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना है। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि का भी आधार है। नियमित योगाभ्यास से तनाव, चिंता एवं विभिन्न जीवनशैली जनित बीमारियों से बचाव संभव है।

*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद रजक, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, नगर पालिका परिषद बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा, जनपद पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती हेमा जय दिवाकर तथा जिला पंचायत सदस्य श्री अजय साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।*

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा उपस्थित जनसमूह सामूहिक योगाभ्यास करेगा। कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं, महिला समूहों, खेल संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा इसके नियमित अभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को नई दिशा मिलती है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम जिले में स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

“करें योग, रहें निरोग” तथा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के संदेश के साथ बेमेतरा जिला कल योगमय वातावरण का साक्षी बनेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…