• June 21, 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना अंतर्गत 23वीं किस्त की राशि देशभर के पात्र कृषकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर देशभर के करोड़ों किसानों के साथ बेमेतरा जिले के कृषकों को भी योजना का लाभ प्राप्त हुआ।

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से बेमेतरा जिले के जनप्रतिनिधि, कृषकगण, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न कृषि संस्थानों से जुड़े हितग्राही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि उपज मंडियों, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, ग्राम पंचायतों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले के लगभग *1 लाख 09 हजार कृषकों* के खातों में *21 करोड़ 84 लाख रुपये* की राशि अंतरित की गई। किसानों ने योजना के माध्यम से प्राप्त आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। किसानों को समय पर मिलने वाली यह सहायता राशि बीज, उर्वरक, कृषि आदान सामग्री की खरीदी सहित अन्य कृषि कार्यों में उपयोगी साबित हो रही है।

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, मृदा परीक्षण कराने, नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के 40 कृषकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में शामिल किसानों ने शासन की किसान कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं कृषि क्षेत्र के विकास तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों ने किसानों से योजनाओं का लाभ लेने हेतु समय-समय पर आवश्यक दस्तावेजों का अद्यतन कराने तथा कृषि विभाग से संपर्क बनाए रखने की अपील की है।

जिले के किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे खेती-किसानी के लिए उपयोगी एवं लाभकारी योजना बताया तथा केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…