• June 21, 2026

विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन

विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा प्लान ऑफ एक्शन के तहत जारी वार्षिक कैलेन्डर के अनुसार माननीय मुख्य न्यायाधिपति/मुख्य संरक्षक छ०ग० उच्च न्यायालय श्री रमेश सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग के नवीन सभागार में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विधिक सेवाओं के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः समय 07:00 बजे हुई, जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला न्यायालय के समस्त सम्मानीय न्यायाधीशगण, समस्त अधिवक्तागण, प्राधिकरण के सचिव, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के काउंसिल, न्यायालयीन कर्मचारीगण, प्राधिकरण के कर्मचारीगण तथा पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित हुए। उक्त योग कार्यक्रम में सम्मिलितजनों को योगासन सिखाए जाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग भिलाई के मास्टर ट्रेनर को योग प्रशिक्षक के रूप में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। योग गुरू/प्रशिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभों पर प्रकाश डाला गया।
मास्टर ट्रेनर के द्वारा उपस्थितजनों को योग के विभिन्न योगासन सिखाते हुए योग से होने वाले लाभों की जानकारी देकर तकनीक के साथ योगासन का अभ्यास करना सिखाया गया एवं बताया गया कि उक्त सिखाये गये अभ्यास का दिन-प्रतिदिन अभ्यास नियमित रूप से करने से स्वस्थ व निरोगी शरीर प्राप्त कर सकते हैं, योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक रूप से भी उपयोगी है, इससे शरीर लचीला बना रहता है तथा इस तनाव भरे जीवन में तनाव रहित जीवन जीने की कला योग से ही संभव है।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “योग न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह हमें आत्म-अनुशासन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी सहायता करता है। अंत में कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के सचिव उमेश कुमार भागवतकर ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाकर हम तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं।


Related News

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली की बधाई, शुभकामना देने वालों का लगा रहा तांता

सुवा नृत्य कर पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को समर्थकों ने दी दीपावली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज पूर्व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के निवास स्थान में सुबह से लगा हुआ है…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…