• June 21, 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले सभी 17 मंडलों में योग शिविरों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक-7 स्थित शिक्षक नगर गार्डन में भव्य योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन चंडी शीतला मंडल भाजपा, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला दुर्ग, चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं शिक्षक नगर गार्डन समिति के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा जिला मंत्री एवं योग दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक शैलेंद्र शैंडे, भाजपा कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, मंडल प्रभारी विनायक नातू, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर तथा पार्षद जितेंद्र ताम्रकार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षित योग गुरु राजेंद्र वैष्णव ग्रुप द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान चंडी शीतला मंडल महिला मोर्चा द्वारा बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि, “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प है। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज विश्व के करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं।”

उन्होंने कहा कि, “मानवीय शरीर को हमेशा स्वस्थ, निरोगी और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करता है।”

सांसद श्री बघेल ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि, “यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में योग को अपनाएगा तो स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का लक्ष्य और अधिक सशक्त होगा।”
शिव चंद्राकर ने योग को बताया स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का आधार

इस अवसर पर आर्थिक प्रकोष्ठ के शिव चंद्राकर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए विगत कई दिनों से व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम के सुचारु, व्यवस्थित एवं सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार योजना बनाकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की जीवनशैली है।
कार्यक्रम का संचालन आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर एवं अनूप गटागट ने किया।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सह प्रभारी अविनाश राजपूत, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी, ज्योति चंद्राकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, मंडल महामंत्री अमित पटेल, नवीन साहू, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक उदय शंकर त्रिपाठी, बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक ईश्वर देवांगन, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिनेश मिश्रा, सहसंयोजक दीपक सिन्हा, दिनेश नालोडे, महिला मोर्चा महामंत्री ममता राव, मंडल अध्यक्ष दिनेश्वरी तूरकर, विकास सेन, धीरेंद्र शर्मा, कन्हैया चंद्राकर, विरानी सोनी, अर्चना खंडारे, दुर्गा यादव, सरला चौहान, अनिल साहू, चंद्रप्रकाश साहू, रामकुमार ठाकुर, अमर भोई, विजय ताम्रकार, अशोक चंद्राकर, मधुर सोनी, अवधेश दुबे, यामिनी गुप्ता, संध्या सोनी, सुषमा मसीह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा किया गया योग कार्यक्रम का आयोजन

विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा किया गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर…