• June 23, 2026

15 अक्टूबर तक जिले में रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, भंडारित रेत से होगी आपूर्ति

15 अक्टूबर तक जिले में रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, भंडारित रेत से होगी आपूर्ति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वर्ष 2016 एवं 2020 की गाइडलाइन के अनुरूप वर्षा ऋतु के दौरान नदियों में खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी क्रम में बेमेतरा जिले में भी 10 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक सभी नदी क्षेत्रों में रेत खनन कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मानसून अवधि में नदियों के प्राकृतिक प्रवाह, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण तथा नदी तंत्र को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध प्रभावी किया गया है। वर्षा ऋतु के दौरान नदी क्षेत्रों में खनन से पर्यावरणीय असंतुलन, नदी तटों के कटाव एवं अन्य प्राकृतिक समस्याओं की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा नदी से रेत का उत्खनन, परिवहन अथवा अवैध खनन किया जाना नियम विरुद्ध माना जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राजस्व, खनिज, पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को सतत निगरानी एवं जांच के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही निर्माण कार्यों एवं आमजन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत रेत भंडारण अनुज्ञा प्राप्त स्थलों के माध्यम से रेत की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि प्रतिबंध अवधि में भी आवश्यक निर्माण गतिविधियां प्रभावित न हों। संबंधित एजेंसियों एवं भंडारण अनुज्ञाधारकों को निर्धारित नियमों के अनुसार रेत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन, ठेकेदारों एवं खनन से जुड़े व्यक्तियों से अपील की है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करें तथा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन से दूर रहें। पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

शिवनाथ नदी महामरा एनीकट के टूट रहे बैरिगेट्स से हादसे का खतरा, अरुण वोरा ने जिला प्रशासन को किया सतर्क

शिवनाथ नदी महामरा एनीकट के टूट रहे बैरिगेट्स से हादसे का खतरा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शिवनाथ नदी के महामरा एनीकट में लगाए गए बैरिगेट्स के क्षतिग्रस्त होने…
मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बाँटा करु-करेला भात, कहा – तीजा हमारी संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग और अटूट आस्था का प्रतीक

मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     मरोदा टैंक स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक…
वार्ड 57 एवं 58 में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से किये संवाद, गलियों में पहुंचकर सुनीं समस्याएं, सड़क-बिजली से जुड़े कार्यों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

वार्ड 57 एवं 58 में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से किये…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग-उरला क्षेत्र…