• June 23, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13 स्थित नगर भवन में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं, सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सुखी राम गायकवाड़ एवं विनय शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, पार्षद पार्वती वर्मा, गोपाल वर्मा, नेहा नेतु यादव, गौकरण साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी.के. लोनहारे, बीएमओ वर्मा, तहसीलदार बंजारे, जनपद पंचायत साजा के सीईओ साहू, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, थाना प्रभारी, वन विभाग रेंजर, कृषि विभाग के एसएडीओ, बुलाक साहू (मंडल अध्यक्ष), बल्लू साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), बिसरू साहू सहित नगर पंचायत साजा के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ जीवन एवं नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेने के साथ हुआ

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

शिवनाथ नदी महामरा एनीकट के टूट रहे बैरिगेट्स से हादसे का खतरा, अरुण वोरा ने जिला प्रशासन को किया सतर्क

शिवनाथ नदी महामरा एनीकट के टूट रहे बैरिगेट्स से हादसे का खतरा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शिवनाथ नदी के महामरा एनीकट में लगाए गए बैरिगेट्स के क्षतिग्रस्त होने…
मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को बाँटा करु-करेला भात, कहा – तीजा हमारी संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग और अटूट आस्था का प्रतीक

मरोदा टैंक में तीजा पर्व पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     मरोदा टैंक स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक…
वार्ड 57 एवं 58 में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से किये संवाद, गलियों में पहुंचकर सुनीं समस्याएं, सड़क-बिजली से जुड़े कार्यों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

वार्ड 57 एवं 58 में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से किये…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग-उरला क्षेत्र…