• June 24, 2026

बेरला क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

बेरला क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। जिले के बेरला क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की सक्रिय कार्रवाई के तहत विभिन्न गांवों में दबिश देकर अवैध शराब की जब्ती, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा प्रकरण दर्ज करने जैसी प्रभावी कार्रवाई की गई है। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा कलेक्टर को भेजी गई प्रतिवेदन के अनुसार, समाचार पत्र में प्रकाशित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देशानुसार तत्काल जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। आबकारी अमले ने वृत्त-बेरला क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं सघन गश्त करते हुए कई स्थानों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान ग्राम टकसिवा निवासी सुमित्रा सोनवानी पति राजेंद्र सोनवानी के रिहायशी परिसर से अवैध रूप से विक्रय हेतु रखी गई देशी मसाला शराब जब्त की गई। वहीं ग्राम कोदवा निवासी कुशाल बारले पिता तारण बारले के कब्जे से भी अवैध देशी मदिरा बरामद की गई। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके अलावा ग्राम रांका सहित अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। आबकारी विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं सूचना संकलन के माध्यम से अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं।

आबकारी विभाग ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक वृत्त-बेरला क्षेत्र में अवैध मदिरा से संबंधित 24 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन कार्रवाइयों के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक वाहन भी जब्त किया गया है। विभाग द्वारा नियमित गश्त, छापामार कार्रवाई एवं जनसूचनाओं के आधार पर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की लगातार सक्रियता से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
अवैध शराब की कालाबाजारी रोकने यदि जिला प्रशासन और संबंधित थाना क्षेत्र सजग और सतर्क रहते हुए लगातार कार्रवाई करते रहते, तो इस तरह नशाखोरों के हौसले बुलंद नहीं होते, लगातार यदि संबंधित थाना क्षेत्र के लोग कार्रवाई करते तो अवैध शराब मादक पदार्थों के बड़े सरगनाओ का नाम भी सामने आता जो कि नहीं हुआ, वह भी पकड़े जाते, मुख्यमंत्री सचिवालय में की गई शिकायत के बाद ही निर्देशानुसार कार्रवाई कर आबकारी विभाग कहीं अपनी ही पीठ थपथपाने में तो नहीं लगा यह जांच का विषय है। अवैध शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उसमें ही आबकारी विभाग अपनी प्रशंसा कर फूले नहीं समा रहा। यदि शिकायत के बाद कोई कार्रवाई होती है तो उसका श्रेय लेना उचित नहीं जिला प्रशासन का कार्य यह होना चाहिए कि बिना शिकायत के भी विभागीय अधिकारी अपने काम को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें ताकि नशाखोरों और मादक पदार्थों का अवैध कालाबाजारी करने वाले लोगों पर कार्यवाही का डर बना रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

व्याख्याता एलबी की संयुक्त वरिष्ठता सूची जारी कर अति शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति कराने की मुख्यमंत्री से मांग

व्याख्याता एलबी की संयुक्त वरिष्ठता सूची जारी कर अति शीघ्र प्राचार्य पदोन्नति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राज्य कर्मचारी संघ, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़, के सदस्यों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री विष्णु…
शिक्षा राष्ट्र निर्माण में आवश्यक : मुख्यमंत्री

शिक्षा राष्ट्र निर्माण में आवश्यक : मुख्यमंत्री

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज विष्णुदेव साय 183 करोड़ के विकास कार्य की स्वीकृति दी, बेसिक स्कूल मैदान में…
मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राजनीतिक सेवा के…