• June 24, 2026

कोदवा में ग्राम सभा, ग्रामीणों की उपस्थिति रही कम

कोदवा में ग्राम सभा, ग्रामीणों की उपस्थिति रही कम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

ग्राम पंचायत कोदवा , आज ग्राम सभा बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें ग्राम पंचायत कोदवा की सरपंच रुक्मणी पारकर सचिव विनोद देशलहरा, पूर्व सचिव पुनाराम बंजारे ग्राम पंचायत के पंच और ग्रामीण जन उपस्थित रहे 12:00 बजे बैठक प्रारंभ हुई उसे समय 30 से 40 लोग ही उपस्थित रहे, शाम तक चली बैठक में 100 से भी कम लोग उपस्थित रहे, जबकि सरपंच प्रतिनिधि गोकुल पार्कर ने बताया कि ग्राम पंचायत में मुनियादी भी कराई गई थी, इसका सीधा-सीधा मतलब यह निकलता है कि या तो ग्राम पंचायत के लोगों के पास कोई समस्या नहीं है या तो वह ग्राम पंचायत में शिकायत करके थक चुके हैं और उन्हें विश्वास है कि आगे भी उनकी बात नहीं सुनी जाएगी, खबरों की जानकारी सचिव विनोद देशलहरा और सरपंच प्रतिनिधि गोकुल पारकर ने स्पष्ट चर्चा करने पर भी जानकारी नहीं दी। ग्राम सभा में उपस्थिति लोगो की दर्ज संख्या क्या रही , प्रस्ताव, अनुमोदन, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, गांव की शिकायतों में लाइट बिजली, पानी,निवासी,जाती,आय, से संबंधित किन मुद्दों को लेकर गांव वालों ने आवेदन किया, इसकी भी सही जानकारी स्पष्ट रूप से खबर लिखे जाने तक नहीं दी गई। लोगों ने अपनी शिकायतें,समस्याएं ग्राम सभा में की कुछ लोगों से चर्चा करने पर उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए पूरी खबर और क्यों ग्राम सभा की बैठक ऐसे अधर में लटक जाती है, लोग जिला प्रशासन और कलेक्ट्रेट के चक्कर लगाते रहते हैं , यदि ग्राम सभा में ही शिकायतों का निपटारा हो जाए तो,विकास की योजनाएं धरी की धरी नहीं रह जाती , लोग सरकार ,पार्टी और जनप्रतिनिधियों को दोष देते हैं, क्या है, सिस्टम का पूरा हाल देखिए जहां एक ही सचिव तीन जगह का काम कर रहा है। लोगों की शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी अधिकारी,पंच, सरपंच, सचिव सभी अपने कामों में तन मन धन से लगे हैं, फिर भी ऑनलाइन के जमाने में लोगों को क्यों हो रही है परेशानी, यह देखने की बात है, धरातल पर उतरकर सरपंच, सचिव और ग्राम पंचायत की निगरानी भी होना जरूरी है कि कहीं कोई दुखी, पीड़ित, समस्याओं से ग्रस्त पात्र अंतिम व्यक्ति तो नहीं छूट रहा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…