• June 25, 2026

डिजिटल रूप से सशक्त कार्यकर्ता ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला : नितेश साहू

डिजिटल रूप से सशक्त कार्यकर्ता ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला : नितेश साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत आयोजित डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में सहभागिता करते हुए भाजपा नेता नितेश साहू ने कहा कि डिजिटल युग में सशक्त संगठन ही विकसित भारत की आधारशिला है। भाजपा समय के साथ चलने वाली पार्टी है और वर्तमान समय डिजिटल तकनीक का है, इसलिए संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रहा है।

नितेश साहू ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से प्रशिक्षित करना है, ताकि संगठन की विचारधारा, योजनाओं एवं जनसंपर्क अभियानों को अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन इस दिशा में विशेष ध्यान दे रहा है और माननीय श्री नितिन नवीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ है।

उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी के नेतृत्व में इस एक दिवसीय कार्यशाला में दुर्ग जिले के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारी अब इस डिजिटल प्रशिक्षण को मंडल एवं बूथ स्तर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ेंगे।

नितेश साहू ने कहा कि भाजपा का यह डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अत्यंत सरल, सुगम एवं उपयोगी है। ‘सरल’ ऐप के माध्यम से आम नागरिक भी इस प्रशिक्षण से जुड़ सकते हैं और डिजिटल माध्यमों का बेहतर उपयोग सीख सकते हैं। यह पहल कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ संगठन और जनता के बीच संवाद को भी मजबूत करेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डिजिटल रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनेंगे।


Related News

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने किया भूमिपूजन

84.15 लाख के विकास कार्यों की सौगात, तीन वार्डों में महापौर ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए…
के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

के.सी. वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ आगमन, अरुण वोरा ने किया आत्मीय अभिनंदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं सांसद श्री के.सी. वेणुगोपाल…
नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग का जागरूकता अभियान

नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के…